फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala Crime: पेट्रोल पंप से दो लाख की सोलर बैटरी और हजारों की नकदी लूटी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Tue, 26 Dec 2023 01:37 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें साफ दिख रहा है कि लुटेरे मारुति कार में आए और उन्होंने कार को स्टोर के बाहर खड़ा किया था। लुटेरे स्टोर में लगी सोलर की बैटरी को चुराकर कार में रखते दिखाई दिए।
विज्ञापन
कपूरथला में पेट्रोल पंप से लूट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला की तहसील भुलत्थ में गांव बागड़िया में बुआ दती पेट्रोल पंप से लुटेरों ने सोलर बैटरी और 40 हजार रुपये कैश लूट लिया। लूटी गई बैटरियों की कीमत लगभग दो लाख बताई जा रही है। भुलत्थ थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि एसएचओ हरजिंदर सिंह ने भी की है।   
विज्ञापन


पेट्रोल पंप के मालिक यशपाल बहल ने बताया कि बीती रात वह अपना पेट्रोल पंप बंद कर घर आ गए थे। पंप के कारिंदे वहीं पर सोए हुए थे। रात लगभग डेढ़ बजे एक मारुति कार में लुटेरे आए और उन्होंने पंप के पीछे बने स्टोर के ताले तोड़ कर सोलर प्लांट के लिए लगाई गई 10 बैटरियां चुरा ली। आवाज जब पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कारिंदों पर पड़ी तो उन्होंने उनको रोकना चाहा पर आरोपियों के पास तेजधार हथियार थे। 

उन्होंने कारिंदों को धमका कर उनके पास पेट्रोल पंप पर पड़ी 40 हजार की नगदी भी लूट ली। लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें साफ दिख रहा है कि लुटेरे मारुति कार में आए और उन्होंने कार को स्टोर के बाहर खड़ा किया था। लुटेरे स्टोर में लगी सोलर की बैटरी को चुराकर कार में रखते दिखाई दिए। लुटेरों के चले जाने के बाद कारिंदों ने इस घटना की जानकारी मालिक को दी। एसएचओ हरजिंदर सिंह के अनुसार घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर गई और मालिक के बयान पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें