यूटी के प्रशासक शिवराज पाटिल के निर्देश पर प्रशासन के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पिछले 15 दिनों से शहर के अलग-अलग हिस्सों में मोबाइल वैन के माध्यम से सस्ते आलू और प्याज बेच रहा है। लेकिन, आलू और प्याज से ज्यादा महंगा टमाटर है।
इसके बावजूद भी प्रशासन लोगों को सस्ता टमाटर उपलब्ध कराने का कोई इंतजाम नहीं कर रहा है। शहर के लोगों का कहना है कि प्रशासन को आलू और प्याज के साथ-साथ सस्ता टमाटर भी उपलब्ध कराने का इंतजाम करने चाहिए। टमाटर 80 रुपये किलो बिक रहे हैं।
प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि लोगों की इस मांग पर विचार होगा। यूटी के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के संयुक्त निदेशक दानिश अशरफ ने कहा कि मोबाइल वैन से टमाटर बेचने के बारे में उच्च अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। उधर, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से मंगलवार और बुधवार को मोबाइल वैन से सस्ता आलू और प्याज शहर में छह अलग-अलग स्थानों पर बेचा जाएगा।
आज यहां बिकेगा सस्ता आलू प्याज
- सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक सेक्टर-47 डी (इंटरनल मार्केट) और सेक्टर-30 डी (इंटरनल मार्केट)
- दोपहर 2.30 से 5 बजे तक सेक्टर-46डी (इंटरनल मार्केट) और सेक्टर-20 सी (इंटरनल मार्केट)
- शाम 5 से 7.30 बजे तक सेक्टर-45डी (इंटरनल मार्केट) और सेक्टर-21 सी (इंटरनल मार्केट)
कल यहां बिकेगा सस्ता आलू प्याज
- सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक सेक्टर-34 (पिकाडली मॉल के पास) और सेक्टर-15डी (इंटरनल मार्केट)
- दोपहर 2.30 से 5 बजे तक सेक्टर-35डी (इंटरनल मार्केट) और सेक्टर-16डी (इंटरनल मार्केट)
- शाम 5 से 7.30 बजे तक सेक्टर-22डी (किरण सिनेमा के पास) और सेक्टर-11 (इंटरनल मार्केट)