फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई पहल: अब सीएम आवास पर इस्तेमाल होगा स्वयं सहायता समूहों का बनाया सर्फ और साबुन, महिलाओं को आवंटित होंगे हरहित स्टोर

Mon, 04 Oct 2021 07:40 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सोमवार को संवाद के दौरान एक महिला पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री के सामने समूहों के बनाए उत्पादों की बिक्री की समस्या उठाई थी। इसपर उन्होंने तत्काल अपने निवास में उत्पादों के इस्तेमाल के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को प्रमाणीकरण और अन्य जरूरी परीक्षण के बाद हरहित स्टोर में भी बिक्री के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निवास में अब स्वयं सहायता समूहों का बनाया हुआ सर्फ और साबुन इस्तेमाल किया जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के साथ सीधे संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की।

विज्ञापन


सोमवार को संवाद के दौरान एक महिला पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री के सामने समूहों के बनाए उत्पादों की बिक्री की समस्या उठाई थी। इसपर उन्होंने तत्काल अपने निवास में उत्पादों के इस्तेमाल के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को प्रमाणीकरण और अन्य जरूरी परीक्षण के बाद हरहित स्टोर में भी बिक्री के लिए रखा जाएगा। मनोहर लाल ने परिवार पहचान पत्र के सर्वे में मातृशक्ति से महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे वास्तविक पात्रों की पहचान हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि मातृशक्ति दैवीय शक्ति होती है और जब वह खड़ी होती है तो कुछ भी असंभव नहीं होता। हमें समाज को ठीक रास्ते पर चलने का संदेश देना है। किसी का भी हक न मारा जाए, ऐसी व्यवस्था बनाने के लिए काम करें। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - करनाल: धान खरीद शुरू नहीं होने से नाराज किसान हाईवे पर डटे, प्रशासन को साढ़े चार बजे तक का अल्टीमेटम


पात्र लोगों को घर बैठे मिलेगा 581 सरकारी योजनाओं का लाभ

परिवार पहचान पत्र के सत्यापन के आधार पर 581 सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को घर बैठे मिलेगा। इस सर्वे के बाद बहुत से लोग बीपीएल लिस्ट से हटाए जाएंगे। एक महिला कार्यकर्ता के सीएम विंडो की शिकायत संबंधी सुझाव पर सीएम ने कहा कि नामित किए गए प्रतिष्ठित नागरिक बिना समस्या का समाधान किए शिकायत का निपटारा न करें।

विज्ञापन

महिलाओं को आवंटित किए जाएंगे हरहित स्टोर

महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को भी हरहित स्टोर आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए अधिक से अधिक महिलाओं का ऑनलाइन आवेदन कराएं। 2014 में हमने हरियाणा एक-हरियाणवी एक का नारा दिया था। इस नारे के पीछे हमारा मकसद प्रदेश में व्याप्त जात-पात, ऊंच-नीच का भेद खत्म कर सामाजिक समरसता स्थापित करना है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें