फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्स छीन रहे 3 स्नेचरों से भिड़ी शिक्षिका, धक्का देकर गिराया

Fri, 06 May 2016 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
कपूरथला में महिला के साथ पर्स स्नैचिंग - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
कपूरथला में एक एक्टिवा पर आए तीन युवकों ने जट्टपुरा एरिया में एक शिक्षिका का पर्स छीनने की कोशिश की। शिक्षिका हिम्मत दिखाते हुए तीनों युवकों से अकेली ही भिड़ गई। दो युवक तो भाग गए, लेकिन तीसरे युवक को शिक्षिका ने पकड़े रखा और पीसीआर टीम के हवाले कर दिया। पीसीआर टीम ने एक्टिवा समेत युवक को थाना सिटी के हवाले कर दिया, जहां पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। दोनों फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जट्टपुरा एरिया में एक निजी कॉलेज की शिक्षिका दोपहर को घर जा रही थीं। एक एक्टिवा पर सवार तीन युवकों ने उनसे पर्स छीनने की कोशिश की तो शिक्षिका उनसे भिड़ गई और तीनों युवकों को एक्टिवा से नीचे गिरा दिया। यह देखकर कुछ राहगीर भी शिक्षिका की मदद को आगे आए। इस दौरान दो युवक भागने में कामयाब हो गए। तीसरे युवक की शिक्षिका ने पहले तो जमकर पिटाई की और उसके बाद पीसीआर इंचार्ज इंस्पेक्टर जंग बहादुर शर्मा को सूचित कर दिया।

पीसीआर इंचार्ज टीम के साथ मौके पर पहुंचे ओर युवक को एक्टिवा समेत थाना सिटी के हवाले कर दिया। इस घटना में शिक्षिका को भी कुछ चोटें आईं। पीसीआर इंचार्ज इंस्पेक्टर जंग बहादुर शर्मा ने बताया कि बिना नंबर की एक्टिवा सहित पकड़े गए युवक की पहचान मनजीत सिंह निवासी गांव औजला के रूप में हुई है। फरार होने वाले उसके साथी का नाम जसपाल सिंह और उसका एक अन्य रिश्तेदार है। उनकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए युवक को सिटी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


पीसीआर इंचार्ज के मुताबिक दो दिन पहले भी इन्हीं लोगों ने एक महिला का पर्स छीना था।
थाना सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर सुक्खा सिंह ने बताया कि पर्स छीनने वाले तीनों लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है और फरार युवकों की तलाश में छापामारी जारी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें