फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलमारी खोली तो दिखा सांप, परिवार वाले गए कांप, आधा घंटा 'नाचे'

Mon, 20 Jun 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में घर में निकाल सांप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारिश का सीजन शुरू होने से पहले घरों से सांप निकलने लगे हैं। रविवार शाम को किशनगढ़ के एक घर की अलमारी से सांप निकल आया। घर वालों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन


बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया। किशनगढ़ के निवासियों ने बताया कि इलाके के एक मकान में कपड़ों की अलमारी में एक सांप घुसकर बैठ गया। घर के परिजन जब कपड़े निकाल रहे थे, तभी देखा कि कोने में एक सांप बैठा है। सांप को देखकर लोग घबरा गए और पुलिस को फोन कर दिया।

पुलिस के कंट्रोल रूम ने वन विभाग को सूचना दी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों ने उसे अपने स्टिक से पकड़ने की कोशिश की तो वह दूसरे खाने में घुस गया। हालांकि बाद में उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पकड़ा गया सांप कोबरा था। इसी तरह से सेक्टर-7 के हाउस नंबर 1590 से वन विभाग के कर्मचारियों ने गोह पकड़ी है। कर्मचारियों ने बताया कि वह किचन की पाइप में घुसी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें