फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाबंदी : जीएमएसएच-32 के कोविड वार्ड में स्मार्टफोन ले जाने पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोविड वार्ड में मरीज और डॉक्टर अब स्मार्ट फोन नहीं ले जा सकेंगे। अगर किसी मरीज को अपने परिजनों को देखना होगा, तो उसके लिए अस्पताल प्रबंधन विशेष टैबलेट मुहैया कराएगा। हालांकि, मरीजों को बटन वाले मोबाइल फोन रखने की छूट होगी। बुधवार को जीएमसीएच-32 के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कोविड मैनेजमेंट इंचार्ज आईएएस यशपाल गर्ग ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

बैठक में खराब वेंटिलेटर का मुद्दा भी उठा। जिस पर जीएमसीएच-32 के डॉ. पलटा ने बताया कि खराब पड़े 6 वेंटिलेटर को ठीक करवा दिया गया है। दो वेंटिलेटर के लिए सामान नहीं मिल पा रहे हैं, हालांकि उन्हें भी अगले कुछ दिनों में ठीक करा दिया जाएगा। उन्होंने गर्ग को बताया कि अस्पताल के वेंटिलेटर में फ्लो सेंसर की जरूरत है और एक सेंसर की कीमत करीब 800 रुपये है। वेंटिलेटर की मरीजों को बेहद जरूरत है। लिहाजा, फैसला लिया गया है कि तुरंत प्रभाव से स्थानीय मार्केट से 50 सेंसर खरीदे जाएंगे। बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि कोविड वार्ड में मरीजों के तीमारदारों व रिश्तेदारों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
डॉक्टरों का कहना है कि इससे रिश्तेदारों को भी संक्रमण हो सकता है। हालांकि, अगर मरीज दिव्यांग है तो अस्पताल के निदेशक व एमएस की लिखित मंजूरी के बाद रिश्तेदार को अनुमति दी जा सकती है। यशपाल गर्ग की ओर से कहा गया कि अस्पताल की ओर से जो भी अटेंडेंट कोविड वार्ड में मौजूद रहेंगे, उन्हें कोविड मरीजों की हर संभव देखभाल करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें