फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: जल्द शुरू होगा डंपिंग ग्राउंड में बने कचरे के दूसरे पहाड़ को हटाने का काम, तीन साल का है लक्ष्य

Sat, 13 Aug 2022 02:33 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

डंपिंग ग्राउंड पर लगभग आठ एकड़ जमीन पर कचरे का पहाड़ बना हुआ है। जेपी कंपनी की ओर से शहर से निकलने वाले कचरे को निस्तारित नहीं किया गया। इस कारण ज्यादातर कचरा डंपिंग ग्राउंड पर जाता रहा।  
विज्ञापन
चंडीगढ़ डंपिंग ग्राउंड। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में डड्डूमाजरा स्थित डंपिंग ग्राउंड में बने दूसरे पहाड़ को हटाने काम जल्द शुरू हो जाएगा। टेक्निकल कमेटी में पास होने के बाद शुक्रवार को स्टेट लेवल टेक्निकल कमेटी (एसएलटीए) ने भी हरी झंडी दे दी। अब जल्द कागजी दस्तावेजों को पूरा कर आकांक्षा इंटरप्राइज को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। टेंडर के अनुसार कंपनी को लगभग 13 लाख मीट्रिक टन कचरे को निस्तारित कर तीन साल में पहाड़ को खत्म करना है।

विज्ञापन


निगम ने कचरा निस्तारित करने के लिए टेंडर लगाया था, जिसमें तीन कंपनियां टेक्निकल बिड के लिए पास हुईं थीं। आकांक्षा इंटरप्राइस ने सबसे कम 79 करोड़ रुपये में बोली लगाई जबकि निगम ने 70 करोड़ रुपये में काम के लिए टेंडर किया था। आकांक्षा इंटरप्राइस सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी थी इसलिए मोलभाव करने के लिए एसएलटीए की कमेटी के साथ बैठक में लगभग 67 करोड़ 96 लाख 30 हजार रुपये में कूड़े के पहाड़ को हटाने पर बात बन गई। 

डंपिंग ग्राउंड पर लगभग आठ एकड़ जमीन पर कचरे का पहाड़ बना हुआ है। जेपी कंपनी की ओर से शहर से निकलने वाले कचरे को निस्तारित नहीं किया गया। इस कारण ज्यादातर कचरा डंपिंग ग्राउंड पर जाता रहा। इस पहाड़ को हटाने के लिए निगम को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत केंद्र सरकार से 11 करोड़ की किस्त मिल चुकी है। वहीं कंपनी के निदेशक शीशपाल राणा ने कमेटी के सामने दावा किया है कि इस पहाड़ को एक वर्ष में हटाकर दिखाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें