फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थप्पड़ प्रकरणः भाजपा नेता माफी मांगकर मुकरे, अब कानूनी कार्रवाई की तैयारी, कमिश्नर को पत्र

Fri, 25 Sep 2020 04:25 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
समझौते के बाद भी नगर निगम कमिश्नर के निजी सचिव जतिन सैनी को थप्पड़ मारने का मामला थमता नजर नहीं आ रहा। जतिन सैनी को थप्पड़ मारने वाले भाजपा नेता गौरव गोयल के माफी न मांगने के बयान पर वीरवार को कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट और एमसी इंप्लाई एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ एसोसिएशन ने निगम कमिश्नर केके यादव को पत्र देकर भाजपा नेता से फिर से माफी मांगने को कहा है। साथ ही ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


यूनियन के महासचिव राकेश कुमार ने बताया कि बीते बुधवार को भाजपा नेता पर कार्रवाई न होने के विरोध में कर्मचारियों ने कलम बंद हड़ताल की थी। उसके बाद सूचना मिली कि भाजपाइयों ने जतिन सैनी के खिलाफ झूठी शिकायत डीजीपी को दे दी है। उसके बाद जतिन सैनी यूनियन के साथ सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन में भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे। जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, पूर्व महापौर राजेश कालिया, उप महापौर जगतार सिंह जग्गा व भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामबीर भट्टी ने पहुंचकर भाजपा नेता के व्यवहार के लिए माफी मांगी थी। इससे एक दिन पहले पार्षद आशा जसवाल ने भी माफी मांगी थी।

उसके बाद तय हुआ था कि भाजपा नेता गौरव गोयल सामूहिक रूप से माफी मांगते हुए अगर अपनी गलती मान लेते हैं तो मामला खत्म कर लिया जाएगा। उसके बाद निगम के सभागार में भाजपा नेता ने माफी मांग ली, जिसके बात एक दूसरे के खिलाफ शिकायत वापस लेने का समझौता हो गया, लेकिन भाजपा नेता व प्रदेश अध्यक्ष ने समाचार पत्रों में बताया कि उन्होंने कोई माफी नहीं मांगी है, जो गलत है। इसलिए अब भाजपा नेता माफी मांगते हैं तो ठीक, नहीं तो यूनियन कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार है। इस मौके पर यूनियन के कर्मचारी व पीएस जतिन सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम में सभी मंजिल पर लगाए जाएं सीसीटीवी कैमरे

यूनियन ने मांग की है कि नगर निगम के सभी मंजिल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना हो तो तत्काल उसके सबूत सामने आ जाएं। ज्ञात हो कि जहां कमिश्नर के निजी सचिव को थप्पड़ मारने का घटनाक्रम हुआ, वहां सीसीटीवी कैमरा नहीं है। इससे यह घटना कैमरे में कैद नहीं हो सकी है।

भाजपा नेताओं ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर बनाया समझौते का दबाव : जतिन सैनी
इस मामले में कमिश्नर के निजी सचिव जतिन सैनी का कहना है कि हम तो अपनी ओर से जो कार्रवाई करनी थी, कर रहे थे। हमने किसी को पुलिस स्टेशन नहीं बुलाया। भाजपा के पदाधिकारी स्वयं ही पुलिस स्टेशन आकर हम पर समझौते के लिए दबाव बनाने लगे। चूंकि हमारी मांग थी कि गौरव गोयल माफी मांग लें तो हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। एफआईआर के डर से यह बात स्वीकार कर ली गई, लेकिन उसके बाद सभी पदाधिकारी अपनी बात से मुकर गए।

सभी के सामने माफी मांगने के बाद भाजपा नेता समाचार पत्रों में मुकर गए जो कि गलत है। कर्मचारी को इंसाफ नहीं मिला तो फिर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- राकेश सिंह, महासचिव, कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट और एमसी इंप्लाई एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ एसोसिएशन

कर्मचारियों ने पत्र दिया है। उनका कहना है भाजपा नेता अपने बयान से मुकर रहे हैं इसलिए आगे अब कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी है। इसके अलावा कुछ और भी मांगें की गईं हैं।
- केके यादव, कमिश्नर, नगर निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें