फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाईः चंडीगढ़ में फर्नीचर मार्केट में आग की जांच, लापरवाही बरतने पर फायर अफसर चार्जशीट

Fri, 25 Sep 2020 02:55 PM IST
खुशबू गोयल नवदीप मिश्रा, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सेक्टर-53 स्थित फर्नीचर मार्केट में आग लगने के मामले में लापरवाही बरतने पर तत्कालीन फायर ऑफिसर अनिल शर्मा को चार्जशीट कर दिया गया है। चार्जशीट में आरोप है कि स्टेशन ऑफिसर ने आग लगने के कारणों की रिपोर्ट देने में देरी की है। इसके अलावा कुछ कर्मचारियों के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप लगाने में जुटे रहे। यह लापरवाही के साथ अनुशासनहीनता भी है।
विज्ञापन


अब अनिल शर्मा के जबाव के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने बताया कि बीते अप्रैल में सेक्टर-53 स्थित फर्नीचर मार्केट में आग लग गई थी। इसमें काफी माल का नुकसान हुआ था। चूंकि रात में आग लगी थी, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। उस समय अनिल शर्मा सेक्टर-38 फायर स्टेशन में फायर ऑफिसर के पद पर तैनात थे।

आग लगने के कारणों की रिपोर्ट चीफ फायर ऑफिसर अनिल गर्ग को दी जानी थी, लेकिन फायर ऑफिसर ने रिपोर्ट देने में गंभीरता नहीं दिखाई। अनिल शर्मा आग लगने के कारणों की वजह तलाशने की बजाय पुराने ऑफिसर व अपने कर्मचारियों पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। आग लगने के बाद मौके का निरीक्षण भी नहीं किया। इससे पहले भी फायर ऑफिसर ने फर्नीचर मार्केट में न निरीक्षण किया था और न वहां आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए कहा था।
विज्ञापन
Trending Videos

पहले भी कई मामलों में चल रही है जांच

अनिल शर्मा को चीफ फायर ऑफिसर अनिल गर्ग ने पहले भी अलग-अलग मामलों में चार्जशीट किया है। इनमें पूर्व फायर स्टेशन ऑफिसर एसके गोसाईं के लिए विभाग की गाड़ी भेजने व कर्मचारियों को तैनात करने, फायर ब्रिगेड के वाहनों का रोड टैक्स माफ होने के बावजूद निगम पर दबाव बनाकर टैक्स भरवाने व अपने ही विभाग व उसके कर्मचारियों के खिलाफ झूठी शिकायत देने के मामले शामिल हैं। इसके अलावा एसटीओ के कोर्स के लिए फायरमैन के पद पर रहते हुए लीडिंग फायरमैन बताने के मामले में कमिश्नर ने फिर से जांच के आदेश दे दिए हैं। इन सभी मामलों में भी अनिल शर्मा से जबाव मांगा गया है।

एडवाइजर ने भी मांगी है पूरी रिपोर्ट
अनिल शर्मा से सेक्टर-38 फायर स्टेशन व सेक्टर-9 स्थित इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) का प्रभार पहले ही वापस लिया जा चुका है। अब जब लगातार इस मामले को मीडिया ने उठाया तो एडवाइजर मनोज परिदा ने निगम कमिश्नर से पूरी रिपोर्ट मांग ली है। इसके साथ रिपोर्ट के तथ्यों को भी सामने रखने के लिए कहा है। जल्द ही एडवाइजर को यह रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

करोड़ों का हुआ था नुकसान

सेक्टर-53 की मार्केट में देर रात फर्नीचर की करीब 15 दुकानों में आग लग गई थी। आग में करोड़ों का फर्नीचर जलकर राख हो गया था। आग इतनी भीषण थी कि कई फायर टेंडर लगाने के बावजूद आग पर आसानी से काबू नहीं पाया जा सका था।  

फर्नीचर मार्केट में आग लगने के मामले में फायर ऑफिसर की लापरवाही सामने आई है। अफसर को चार्जशीट किया गया है। जबाव आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।  
- केके यादव, कमिश्नर, नगर निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें