फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रुपांतरण' सदस्य बनना चाहती हैं तो आपके लिए खुशखबरी

Sun, 20 Apr 2014 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नृत्य, संगीत, गायकी और कुकिंग एक कला है। ट्राइसिटी में ऐसे कई महिलाएं हैं, जो इस कला में माहिर हैं। लेकिन वह सिर्फ घर की चहारदीवारी तक ही सीमित हैं।
विज्ञापन


जरूरत है तो सिर्फ उनके टैलेंट को एक मंच देने की। इसलिए अमर उजाला ने ट्राइसिटी की महिलाओं के लिए ‘रूपांतरण’ नामक एक ऐसा क्लब बनाया है, जिससे जुड़कर महिलाएं अपना टैलेंट दिखा सकें।

रूपांतरण ने हाल ही में बैसाखी के शुभ अवसर पर ‘बैसाखी मुटियारां दी’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें शहर की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपना टैलेंट दिखाया।
विज्ञापन


इसकी सफलता के बाद अब रूपांतरण ने ब्राइडल शो, कुकिंग प्रतियोगिता, ब्यूटी एंड फैशन शो, डांडिया सेलिब्रेशन, हेल्थ वर्कशॉप, तंबोला, फनगेम्स, सोशल एक्टिविटिज, होली मिलन समारोह जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए शहर की 21 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक की महिलाएं रूपांतरण क्लब की सदस्य बनकर इसमें हिस्सा ले सकती हैं।

रूपांतरण क्लब की सदस्यता के लिए इच्छुक महिलाएं अमर उजाला कार्यालय एससीओ 34-37, सेक्टर 9 द्वितीय तल मध्य मार्ग सेक्टर नौ चंडीगढ़ और अमर उजाला ऑफिस प्लॉट नंबर 49 इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 पंचकूला में सुबह 11 से शाम पांच बजे तक (रविवार को छोड़कर) 30 अप्रैल तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


सदस्यता के लिए 350 रुपये की फीस रखी गई है। साथ ही सदस्यता के नवीनीकरण के लिए 325 रुपये मूल्य रखा गया है। इसकेसाथ 350 रुपये के उपहार मेंबरशिप कार्ड के साथ दिए जाएंगे।

ज्यादा जानकारी के लिए 9803079803 या 8054009803 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें