फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी कार, एडवोकेट की मौत और युवती गंभीर

Sun, 20 Apr 2014 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी रोड पर मांधना गांव के नजदीक शनिवार देर रात एक कार करीब 100 फुट गहरी खाई में गिर गई। इसमें सेक्टर-4 निवासी एडवोकेट की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


घायल को सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे कई जगह फ्रैक्चर आए हैं। उधर, पारिवारिक रिश्तों के कारण शव के पोस्टमार्टम के दौरान हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी एससी चौधरी भी पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-4 एमडीसी निवासी एडवोकेट समर बलटाना निवासी अपनी दोस्त नेहा के साथ शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे एसएक्स फोर गाड़ी में मोरनी घूमने गए थे।
विज्ञापन


रात करीब साढ़े दस बजे समर की अपनी मां से फोन पर बात हुई और उन्होंने अपनी मां से थोड़ी देर में घर पहुंचने की बात कही। इसके कुछ देर बाद ही मांधना गांव के नजदीक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई।

रातभर खाई में ही बेहोश रही नेहा
यह हादसा रात करीब 11 बजे हुआ था। हालात ऐसे थे कि समर ड्राइविंग सीट से पीछे आकर सीटों के बीच फंस गए थे। घायल नेहा ने पुलिस को बताया कि उसे पता ही नहीं चला कि अचानक यह सब कैसे हो गया।

जब आंख खुली तो वह गाड़ी के अंदर फंसी थी और चारों तरफ गहरा अंधेरा था। उसने मदद के लिए आवाज लगाई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वह फिर से बेहोश हो गई।

काफी देर बाद अगली सुबह आंख खुली तो फिर मदद के लिए चिल्लाई, क्योंकि उसे सड़क से किसी वाहन के गुजरने की आवाज सुनाई दी थी।

पुलिस के मुताबिक सड़क का काम कर रहे लेबर ने हादसे की सूचना दी। इसके बाद युवती को गाड़ी से बाहर निकाला गया, जबकि युवक मौके पर ही दम तोड़ चुका था। पुलिस के मुताबिक, नेहा के जबड़े, टांग व कंधों में फ्रैक्चर है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें