फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से हैवानियत: मां बोलीं- दरिंदे को हो फांसी, मकान होता तो बच जाती बच्ची

Mon, 11 Dec 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
Hisar Rape - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिसार के उकलाना में मासूम निर्भया की मां और पिता ने कहा कि उनकी सरकार से मांग है कि ऐसे दरिंदे को फांसी की सजा होनी चाहिए। वे तो दिहाड़ी-मजदूरी कर अपने बच्चों का पेट पाल रहे हैं। उन्हें सरकार से इंसाफ चाहिए। मां ने कहा कि मासूम तीसरे नंबर की बेटी थी।
विज्ञापन


रात को खाना खाकर सोई थी, सुबह चाय के लिए जगाने बड़ी बेटी गई तो वह चारपाई से गायब मिली। उन्हें तो पता भी नहीं चला कि उसकी बेटी को दरिंदा कब उठाकर ले गया। महिला ने कहा कि वे गरीब हैं, झोपड़ी में रह रहे हैं, अगर उसके पास अपना मकान होता तो शायद ये घटना नहीं होती। वह अपने मकान में कुंडी लगाकर अपने बच्चों के साथ सो जाती।

मासूम का दादा बोला: नहीं विश्वास, पुलिस 48 घंटे में ढूंढ लेगी आरोपी
मासूम मृतका के दादा ने कहा कि हमें अब तक तो यही कहा जा रहा है कि जल्दी ही हत्यारा सामने होगा। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास नहीं है कि पुलिस 48 घंटे में कातिल ढूंढ लेगी। दादा ने कहा कि पुलिस ने उसके भतीजे और दोहते को उठा लिया है। उन्हें यह तक नहीं पता कि आखिर पुलिस उन्हें कहां ले गई।
विज्ञापन


रातभर पोस्टर चिपकाती रही पुलिस
पुलिस खुद रातभर शहर में पोस्टर चिपकाती नजर आई। पुलिस को अपराधी को गिरफ्तार करना तो दूर अभी तक सबूत भी हाथ नहीं लगे हैं। उधर, शहरवासियों ने पुलिस प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। संघर्ष समिति ने कहा कि उकलाना के लोगों ने सरकार और प्रशासन को 48 घंटे का समय वादों को पूरा करने के लिए दिया है। मंगलवार तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो बुधवार सुबह 11 बजे पुरानी अनाज मंडी के पार्क में आगामी कार्यक्रम का एलान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वारदात स्थल के आसपास का ही है आरोपी 

हिसार में बच्ची के साथ रेप - फोटो : File Photo
वारदात स्थल के आसपास का ही है आरोपी 
मासूम बेटी के साथ इस तरह से दरिंदगी करने वाला कोई और नहीं, बल्कि आसपास का ही रहने वाला है। पुलिस अंदेशा लगा रही है कि झुग्गियों के पास बस्ती भी है, हो सकता है कि कोई नशेड़ी अथवा मानसिक विकृति का व्यक्ति हो। 

ये लोग पहुंचे परिवार को सांत्वना देने
परिवार को सांत्वना देने के लिए राजनीतिक दलों के नेता रविवार को झोपड़ी में पहुंचे। अंतिम संस्कार से पहले ही बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, दोपहर में राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा, बाल संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन ज्याति बैंदा, इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला, हांसी विधायक रेणुका बिश्नोई और देर शाम कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर पहुंचे। 

डीजीपी को दो लाख रुपये के इनाम की अनुशंसा के लिए पत्र लिखा है। अभी कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगे हैं। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। एसआईटी सहित कई टीमें जांच में लगी हुई हैं। 
-मनीषा चौधरी, एसपी हिसार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें