फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में दरिंदगी: छह साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, शव कंबल में लपेट पड़ोसी की छत पर फेंका

Tue, 08 Oct 2024 10:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में छह साल की मासूम बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उसकी हत्या कर शव को कंबल में लपेटकर पड़ोसी के छत पर फेंक दिया। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के मोती नगर की फाैजी काॅलोनी के बेहड़े में रहने वाली छह साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्यारों ने बच्ची का शव कंबल में लपेट कर पड़ोसियों की छत पर फेंक दिया।
विज्ञापन


घटना का पता उस समय चला जब बच्ची की दादी उसे ढूंढते हुए छत पर पहुंची और बच्ची पड़ोसी की छत पर कंबल में लिपटी मिली। यह देखते ही बच्ची की दादी ने शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुष्कर्म, हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। इसके अलावा हत्या कैसे की गई है इस बात का भी खुलासा होगा। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

मूलरूप से बिहार के अरवल निवासी बच्ची के माता-पिता फैक्टरी में काम करते हैं। वे रोज की तरह काम पर चले गए थे और बच्ची दादी के पास थी। परिवार एक महीना पहले ही यहां शिफ्ट हुआ था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे दादी को अहसास हुआ कि बच्ची नहीं मिल रही। उन्होंने लेबर क्वार्टर में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद वह उसे ढूंढने के लिए छत पर गई तो देखा कि लड़की का शव पड़ोसी की छत पर कंबल में लिपटा मिला। वह निर्वस्त्र थी और कंबल में लिपटी थी। बच्ची के सिर पर भी चोट लगी थी। मोती नगर थाने के एसएचओ वरिंदरपाल सिंह उप्पल ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा। इसके अलावा कुछ सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें