फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में हादसा : दूसरी मंजिल से सिर के बल गिरी छह साल की बच्ची, गर्दन टूटने से दर्दनाक मौत

Thu, 14 Jan 2021 09:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
मासूम की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पानीपत के हरिसिंह कॉलोनी में छत पर खेलते समय छह साल की बच्ची दो मंजिल मकान से सिर के बल नीचे गिर गई। गिरते ही बच्ची की गर्दन टूट गई। परिजन बच्ची को लेकर तुरंत सिविल अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


नंद किशोर मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का रहने वाला है। वह 10 साल से हरिसिंह कॉलोनी में किराये पर रहता है और मजदूरी करके घर चलाता है। उसका बड़ा बेटा दीपक 10 साल का है, बेटी प्रिया आठ साल की है और छह साल की पूजा सबसे छोटी बेटी थी। गुरुवार को नंद किशोर मजदूरी पर गया था। पत्नी अनीता नीचे कमरे में खाना बना रही थी।

दीपक, प्रिया और पूजा पड़ोस के चार बच्चों के साथ छत पर खेल रहे थे। खेलते वक्त पूजा का पैर छत के मुंडेर से फिसल गया और वो दूसरी मंजिल से गली में आकर गिरी। परिजन पूजा को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने पूजा की जांच की लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। छत से नीचे गिरने से उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें