फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने बापूधाम के छह हिस्से खोले, अपील- यहां के लोगों के साथ न करें भेदभाव, वह संक्रमित नहीं

Tue, 09 Jun 2020 01:45 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • प्रशासन ने बापूधाम के खुल चुके पॉकेट के सभी लोगों को वापस नौकरी पर रखने की दी सलाह
  • कंटेनमेंट जोन में बिजली और पानी का बिल माफ करने पर प्रशासन कर रहा विचार
  • फ्लाइट से शहर पहुंचे 200 यात्री, सभी को सेल्फ मॉनीटरिंग पर रहने के आदेश
विज्ञापन
बापूधाम के छह हिस्सों को मिली राहत। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-26 स्थित बापूधाम के आधे से ज्यादा इलाकों में रहने वाले लोगों ने कोरोना को मात दी है। बापूधाम के 20 पॉकेट में से 12 पॉकेट को आजाद कर दिया गया है। वहां अब कोई पॉजिटिव केस नहीं है। इसके बावजूद शहर के विभिन्न हिस्सों में बापूधाम के लोगों को नौकरी पर नहीं रखने की बातें सामने आ रही थीं। 

विज्ञापन


इस तरह के मामले सामने आने के बाद प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शहरवासियों से अपील की है कि बापूधाम के क्लीन पॉकेट में रहने वाले लोग संक्रमित नहीं हैं। उनके साथ भेदभाव न करें। उन्हें पहले की तरह ही अपना समझें और नौकरी पर वापस रखें। एडवाइजर मनोज परिदा ने कहा कि बापूधाम के लोगों को अब नौकरी पर रखा जाए, उनके साथ किसी तरह का भेदभाव न किया जाए। 

उन्होंने कहा कि जिन पॉकेट को खोला गया है, वहां रहने वाले लोगों की मेडिकल जांच की गई है और उन्हें काम पर रखने में कोई डर नहीं है। क्लीन पॉकेट्स के सभी लोग स्वस्थ हैं। प्रशासक बदनौर ने ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें यह चर्चा हुई। 
विज्ञापन


बैठक में पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगतराम ने कहा कि बार-बार आग्रह के बावजूद पड़ोसी राज्यों से कम गंभीर मरीज भी पीजीआई पहुंच रहे हैं, जिनमें से कुछ कोरोना पॉजिटिव भी निकले हैं। इसके बाद प्रशासक ने एडवाइजर मनोज परिदा को आदेश दिए कि वह पड़ोसी राज्यों से बात करें, ताकि आगे ऐसी समस्या न आए। 

स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि घरेलू उड़ानों से शहर में 200 लोग पहुंचे हैं, जिन्हें सेल्फ-मॉनीटरिंग के लिए कहा गया है। वित्त सचिव अजॉय कुमार सिन्हा ने बताया कि शहर में अब तक विभिन्न श्रमिक स्पेशल ट्रेनों और बसों के माध्यम से करीब 50,000 प्रवासी व अन्य लोगों को उनके घरों तक भेजा जा चुका है।

कंटेनमेंट जोन में बिजली और पानी बिल माफ करने पर चल रहा विचार: परिदा
प्रशासक के साथ हुई बैठक में एडवाइजर मनोज परिदा ने बताया कि शहर में कंटेनमेंट जोन इलाकों के घरों की बिजली व पानी के बिल को माफ करने पर चंडीगढ़ प्रशासन विचार कर रहा है। उन्होंने बताया कि इन इलाकों में रहने वाले लोग पिछले कई दिनों से घरों में कैद रहे हैं। ऐसे में इन्हें राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन इस पर विचार कर रहा है। जल्द ही इस बारे में कोई फैसला लिया जाएगा। 

गौरतलब है कि चंडीगढ़ प्रशासन ने बीते दिनों सभी उपभोक्ताओं के बिजली के बिल में लगने वाले फिक्स चार्जेस के 25 प्रतिशत हिस्से को माफ कर दिया गया है। यह छूट 15 जून से पहले ढाई महीने के बिजली के बिलों में दी जाएगी, जिससे लोगों को मामूली राहत जरूर मिली है।
विज्ञापन

प्रशासन ने बापूधाम के छह और हिस्से खोले, लोग बाहर आ-जा सकेंगे  

सेक्टर-26 स्थित बापूधाम से एक और अच्छी खबर आई है। यूटी प्रशासन ने सोमवार को बापूधाम कॉलोनी के छह और हिस्सों को खोल दिया है। इससे यहां रहने वाले हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है। बापूधाम के इन हिस्सों में कोरोना का कोई केस नहीं होने की वजह से प्रशासन ने यहां पर जारी सख्ती और कंटेनमेंट जोन को खत्म कर दिया है। अब तक बापूधाम के कुल 20 पॉकेट्स में से 12 पॉकेट्स को खोला जा चुका है। 

स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की स्टेट एग्जीक्यूटिव कमेटी के चेयरपर्सन मनोज परिदा की ओर से यह आदेश जारी किये गए। प्रशासन की तरफ से जारी आदेशों के अनुसार, धनास की कच्ची कालोनी और बापूधाम के पॉकेट नंबर-1, 6, 8, 10, 11, 12 को आजाद कर दिया गया है। इन एरिया में रहने वाले लोग अब अपना व्यवसाय व नौकरी ज्वाइन कर सकते हैं। 

अब बापूधाम के सिर्फ 8 पॉकेट्स में ही कंटेनमेंट जोन रह गया है। प्रशासन ने दो मई को शहर के छह इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया था। चार मई के आदेश में बापूधाम के कई इलाकों को बफर जोन में डाला गया था। इसके बाद यहां पर सख्ती बढ़ा दी गई थी। नगर निगम के कमिश्नर, डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, एसएसपी, डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज, डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधियों को मिलाकर कमेटी बनाई गई थी।

यहां की सामान्य स्थिति को देखने के बाद छह पॉकेट्स को बफर जोन से बाहर कर दिया गया है और यहां से प्रशासन की सख्ती को हटा दिया गया है। हालांकि इन्हें सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने की शर्तों को पूरा करना होगा। परिदा की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि मेडिकल टीमों की स्क्रीनिंग व मॉनिटरिंग इलाके में लगातार जारी रहेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें