पंजाब सरकार ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से छह पीसीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि रणजीत सिंह का तबादला कर उन्हें अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का चेयरमैन लगाया गया है। जसपाल सिंह गिल को मोगा में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) नियुक्त करते हुए एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (डेवलपमेंट) मोगा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इनके अलावा, अमरबीर सिंह को डिप्टी डायरेक्टर टूरिज्म लगाते हुए डिप्टी सेक्रेटरी टूरिज्म एंड कल्चरल अफेयर्स का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
पूजा स्याल को मार्कफेड की चीफ मैनेजर (प्रसोनल) नियुक्त करते हुए डायरेक्टर एससी-बीसी वेलफेयर में डिप्टी डायरेक्टर (प्रशासन) का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। सतवंत सिंह को लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में लैंड एक्यूजीशन कलेक्टर नियुक्त किया गया है, जबकि स्वर्णजीत कौर को बाघापुराना का एसडीएम लगाते हुए एसडीएम निहाल सिंह वाला का अतिरिक्त चार्ज भी दिया गया है।