पीजीआई इंप्लाइज यूनियन नॉन फैकेल्टी पीजीआई के स्टाफ की सुरक्षा को लेकर लगातार आवाज उठा रही है। साथ ही पीजीआई प्रबंधन और प्रशासनिक अफसरों से स्टाफ की सुरक्षा की गुहार लगा रही है। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि बार-बार आगाह करने के बावजूद अनदेखी की जा रही है। इसके चलते पीजीआई स्टाफ की जान खतरे में है।
यूनियन के मुताबिक, कोरोना वायरस से बचाव संबंधी आवश्यक सामग्री समय रहते नहीं खरीदी गई। अनट्रेंड स्टाफ को ड्यूटी पर लगाया गया है। समय रहते कोरोना से जुड़े अलग-अलग वार्ड नहीं बनाए गए। ट्रायल रूम भी अलग नहीं बनाए गए। बिना पीपीई किट के स्टाफ को ड्यूटी पर भेजा जा रहा है। कोरोना को लेकर 4 अलग-अलग गाइडलाइन बनाई गई है। ऐसे में पीजीआई प्रबंधन डॉक्टरों, मरीजों व कर्मचारियों की जान जानबूझकर जोखिम में डाल रहा है।