फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: बिक्रम सिंह मजीठिया को SIT ने भेजे समन, 15 फरवरी को पेश होने को कहा

Mon, 12 Feb 2024 10:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बिक्रम मजीठिया के खिलाफ 20 दिसंबर, 2021 को विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले मामला दर्ज किया गया था। उनकी गिरफ्तारी को कोर्ट ने दो महीने के लिए टाल दिया था। अमृतसर से उन्होंने चुनाव भी लड़ा था। पांच महीने जेल में रहने के बाद मजीठिया को 10 अगस्त, 2022 को जमानत पर रिहा किया गया था।
विज्ञापन
बिक्रम सिंह मजीठिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्रग्स केस में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को दोबारा समन जारी किया है। बिक्रम मजीठिया को 15 फरवरी को एसआईटी के सामने पेश होने को कहा गया है।

विज्ञापन


15 फरवरी को सुबह 11 बजे पटियाला रेंज के डीआईजी की अगुआई में बनी एसआईटी के सामने उन्हें पेश होना है। इससे पहले एसआईटी के सामने मजीठिया के ओएसडी सहित चार लोगों से पूछताछ हुई थी। अब मजीठिया दूसरी बार एसआईटी के सामने पेश होकर ड्रग्स केस की तहकीकात से जुड़े सवालों का सामना करेंगे। 

मामले में एसआईटी ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। मजीठिया के करीबियों के अलावा अब एसआईटी इस ड्रग्स केस से जुड़े जो आरोपी जेल में अभी बंद हैं, उनसे भी जल्द ही पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन


बीते 2 फरवरी को एसआईटी ने इस मामले में मजीठिया के पीए और ओएसडी सहित चार लोगों से पूछताछ की थी। इसमें मेजर शिवचरन सिंह शिवी, करतार सिंह, तलबीर सिंह गिल और बुद्ध राम से पूछताछ कर बयान दर्ज किए गए थे।

मजीठिया के खिलाफ इस ड्रग्स मामले में 20 दिसंबर, 2021 को विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले मामला दर्ज किया था। इसमें मजीठिया ने लंबी कानूनी जंग लड़ी थी। फिर उनकी गिरफ्तारी को कोर्ट ने दो महीने के लिए टाल दिया था। अमृतसर से उन्होंने चुनाव भी लड़ा था। पांच महीने जेल में रहने के बाद मजीठिया को 10 अगस्त, 2022 को जमानत पर रिहा किया गया था। इस पूरे मामले में मजीठिया ने आरोप लगाए हैं कि जिस ड्रग्स केस में उन पर केस दर्ज किया गया है और नाम जोड़ा जा रहा है अब तक एसआईटी उनके खिलाफ ड्रग्स मामले में कोई सबूत पेश नहीं कर पाई है। यहां तक केस में कोई चार्जशीट तक दायर नहीं की गई है।

मामले की जांच के लिए नई एसआईटी की गई है गठित
ड्रग्स केस की जांच के लिए नई एसआईटी गठित की गई है। इसका नेतृत्व पटियाला रेंज के डीआईजी एचएस भुल्लर कर रहे हैं। एडीजीपी मुखविंदर सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद सरकार ने एसआईटी का पुनर्गठन किया है। डीआईजी भुल्लर के अलावा एसआईटी में पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा और धूरी के एसपी योगेश शर्मा व अन्य अफसर शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें