फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहिबल गोलीकांड: SIT ने घटनास्थल का लिया जायजा, पीड़ित परिवारों और गवाहों से मुलाकात की

Thu, 24 Nov 2022 08:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

गोलीकांड पीड़ित परिवार के सदस्य सुखराज सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार इंसाफ देने की जगह महज खानापूर्ति कर रही है। इंसाफ मोर्चे से सरकार ने 30 नवंबर तक का समय लिया था और समय अवधि खत्म होने पर पंथक संगठनों के साथ बैठक के बाद अगले संघर्ष की घोषणा की जाएगी। 
विज्ञापन
बहिबल कलां में पीड़ित परिवार व गवाहों से बातचीत करते एसआईटी के अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरगाड़ी बेअदबी मामले से संबंधित बहिबल गोलीकांड केस की जांच कर रही पंजाब पुलिस की एसआईटी ने गुरुवार को गांव बहिबल कलां में गोलीकांड स्थल का जायजा लिया। इस दौरान एसआईटी ने गोलीकांड के पीड़ित परिवारों और गवाहों से भी मुलाकात की।

विज्ञापन


इस दौरान गोलीकांड स्थल के पास पिछले 11 माह से चल रहे इंसाफ मोर्चे ने राज्य सरकार को बेअदबी व गोलीकांड की घटनाओं में 30 नवंबर तक ठोस कार्यवाही करने का अल्टीमेटम दिया है। जानकारी के अनुसार बहिबल गोलीकांड केस की जांच कर रही एसआईटी ने उक्त केस में पुलिस अधिकारियों समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ फरीदकोट की अदालत में चार्जशीट भी दाखिल की है और फिलहाल केस की जांच चल रही है। 

इस जांच प्रक्रिया के तहत ही एसआईटी प्रमुख व आईजी नौनिहाल सिंह, सदस्य एसएसपी जालंधर (देहात) स्वर्णदीप सिंह व एसएसपी बटाला सतिंदरजीत सिंह ने गुरुवार को बहिबल कलां में पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और इंसाफ मोर्चे के नेताओं समेत पीड़ित परिवार सदस्यों व गवाहों से भी मुलाकात कर जानकारी जुटाई। इस मौके पर एसआईटी सदस्य व एसएसपी बटाला सतिंदरजीत सिंह ने कहा कि गोलीकांड केस की जांच जारी है और गवाहों से बातचीत करने समेत कुछ अहम तथ्य जुटाने के लिए टीम मौके पर आई है। 
विज्ञापन


उधर, गोलीकांड पीड़ित परिवार सदस्य सुखराज सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार इंसाफ देने की जगह महज खानापूर्ति कर रही है। इंसाफ मोर्चे से सरकार ने 30 नवंबर तक का समय लिया था और समय अवधि खत्म होने पर पंथक संगठनों के साथ बैठक के बाद अगले संघर्ष की घोषणा की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें