फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे एसआईटी प्रमुख, परिवार से की एक घंटे बात

Mon, 31 Oct 2022 09:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

मूसेवाला के पिता ने कहा कि बेशक मुख्यमंत्री ने बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिया है, जिसके लिए वह एक महीने और इंतजार करेंगे। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही डीजीपी पंजाब से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह द्वारा बेटे की हत्या के मामले में न्याय न मिलने पर देश छोड़कर जाने की धमकी के बाद सोमवार को एसआईटी प्रमुख जसकरण सिंह गांव मूसा स्थित उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने मूसेवाला के परिवार से करीब एक घंटे तक बात की। 

विज्ञापन


एसआईटी प्रमुख के जाने के बाद बलकौर सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जसकरण सिंह ने पहले की तरह आज भी सिद्धू की हत्या में मुख्य रूप से शामिल लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया, गोल्डी बराड़, कनवर आदि के नामों का जिक्र किया। 

इससे उम्मीद जगी है कि उन्हें न्याय मिल सकता है। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी अगर पुलिस ने उनके बेटे के कत्ल का इंसाफ नहीं दिया तो वह धरना देने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि हत्या के मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में पंजाब सरकार और पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से वह सहमत हैं लेकिन जिन्होंने हत्या की साजिश रची, ज्यादातर विदेश में बैठे हैं अब तक उनमें से किसी के बारे में कुछ नहीं कहा गया है । मूसेवाला के पिता ने कहा कि बेशक मुख्यमंत्री ने बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिया है, जिसके लिए वह एक महीने और इंतजार करेंगे। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही डीजीपी पंजाब से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


मूसेवाला के परिवार को इंसाफ दिलाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी
मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरह पंजाब को नशामुक्त करने के लिए शपथ नहीं ली लेकिन उनकी सरकार नशे के खात्मे के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। हालांकि इसमें अभी समय लग सकता है। अमन अरोड़ा ने कहा कि सरकार सिद्धू मूसेवाला के परिवार को इंसाफ दिलाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। मामले में कई गैंगस्टरों की पुलिस ने धरपकड़ करके सलाखों के पीछे डाल दिया है।

राम रहीम की पैरोल पर मंत्री ने कहा कि यह अदालत का मामला है। इसमें सरकार की कोई दखलंदाजी नहीं है। आप एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है और हर एक धर्म का सत्कार करने वाली है। उन्होंने साफ किया कि किसी भी कीमत पर पंजाब का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि उनकी सरकार सभी वादों को पूरा कर रही है। महिलाओं को 1000 रुपये देने का वादा भी जल्द पूरा किया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें