फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की सियासत: ‘सिसवां’ फिर बना हॉट स्पाट, साढ़े चार साल की कैप्टन सरकार के बाद अब 2022 की रणनीति का भी बनेगा केंद्र

Wed, 08 Dec 2021 01:45 PM IST
निवेदिता वर्मा अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी की घोषणा के साथ ही भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ सिसवां में एक बार फिर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इससे पंजाब की सियासत में फिर सिसवां चर्चा में है।
विज्ञापन
सिसवां फार्महाउस में बैठक के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह के गले लगते गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की सियासत में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का सिसवां फार्म हाउस एक बार फिर हॉट स्पाट बन गया है। साढ़े चार साल पंजाब की सरकार चलाने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह की 2022 की चुनावी रणनीति का केंद्र भी सिसवां ही रहेगा। कांग्रेस से इस्तीका और अपनी नई पार्टी के गठन की घोषणा के बाद अहम सहयोगियों के साथ कैप्टन सिसवां में ही बैठक कर चुनावी रण पर चर्चा कर रहे हैं।

विज्ञापन


पंजाब की सियासत में सिसवां फार्म हाउस पहले विपक्षियों के निशाने पर रहता था। तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर विपक्ष हमेशा आरोप लगाता रहा है कि पंजाब की सरकार सिसवां फार्म हाउस से चल रही है। इन सबकी परवाह किए बगैर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पूरे 4.5 साल सरकार के अहम फैसलों को सिसवां से ही अंजाम दिया। कांग्रेस से इस्तीफे के बाद अब कैप्टन नई सियासी पारी की रणनीति भी यहीं से बना रहे हैं।

नई पार्टी की घोषणा के साथ ही भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ सिसवां में एक बार फिर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इससे पंजाब की सियासत में फिर सिसवां चर्चा में है। कैप्टन को भी सिसवां से बेहद प्यार है। वह अपनी रियासत पटियाला को छोड़कर अधिकांश समय सिसवां में ही बिता रहे हैं और यहीं पर भाजपा, शिरोमणि अकाली दल संयुक्त व अन्य सहयोगियों के साथ सियासी रणनीति बनाने में जुटे हैं।

पंजाब विजय के बाद चर्चा में आया सिसवां

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव की जीत के बाद सिसवां फार्म हाउस की नींव रखी थी। इस फार्म हाउस को बनने में एक साल से अधिक का समय लगा था। जिसके बाद उनका अपने चंडीगढ़ के पॉश इलाके में बने सरकारी आवास से भी मोह भंग हो गया।

केंद्रीय मंत्री भी कर गए तारीफ

पंजाब चुनाव में कैप्टन की सहयोगी बनने वाली पार्टी भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी सिसवां के मुरीद हो गए। कैप्टन से मुलाकात के बाद उन्होंने भी सिसवां की तारीफ में कसीदे पढ़े। कैप्टन ने दो घंटे चली मुलाकात के बाद शेखावत को सिसवां का भ्रमण कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें