फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरिंदर सागर की नगमों से गूंजा पंजाब कला भवन

Tue, 01 Jul 2014 02:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशन और पंजाब कला परिषद के सौजन्य से सोमवार शाम पंजाब कला भवन सेक्टर-16 में पंजाबी लोकगीतों और नृत्य का आयोजन किया गया। इसमें गायक सुरिंदर सागर ने अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत पंजाबी लोकगीतों की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद भंगडे़ और गिद्दे का दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया। कार्यक्रम का अगला हिस्सा सुरिंदर सागर के नाम रहा। उन्होंने अपने गीतों से शाम को सुरमई बना दिया।

सुरिंदर ने सुलतान बाहु के कलाम से शुरुआत की, जिसका लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। इसके बाद जैसे ही सुरिंदर ने शिव बटालवी के गीतों को गाया तो लोगों ने इसका भरपूर आनंद उठाया। सागर ने अपनी अगली पेशकश में सस्सी पुन्नू की गाथा पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें