फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगर अमित ने सुनाए गीत तो याद आए किशोर दा

Mon, 09 Dec 2013 04:41 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बडे़ अच्छे लगते हैं... ये नदिया... और तुम...जैसे ही सुरों के सरताज स्वर्गीय किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने यह गीत गुनगुनाया तो लोगों ने उनका दिल खोलकर स्वागत किया।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के म्यूजिकल ग्रुप वाइब्रेशन और पीजीआई ने इस कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय गुरबचन कौर और स्वर्गीय हरिभगत की याद में किया। इस कार्यक्रम का नाम था थ्री लीजेंड्स (रफी, मुकेश और किशोर)।

अमित कुमार ने डार्लिंग डार्लिंग फिल्म का गीत ऐसे न मुझे तुम देखो और नमक हराम का गीत नदिया से दरिया...दरिया से सागर...गीत गाया। इसके बाद उनका बालिका बधू का गीत बड़े अच्छे लगते हैं ने सबको बीते दिनों की याद दिला दी।
विज्ञापन


पीजीआई के भार्गव ऑडिटोरियम में कार्यक्रम की शुरुआत हुई वायस ऑफ पंजाब का खिताब जीतने वाले दीपेश राही से। उन्होंने गोपी फिल्म का सुख के सब साथी...दुख में न कोय... गीत पेश किया।

इसके बाद जानी मेरा नाम का गीत ओ मेरे राजा...और फिर हमतो मुहब्बत करेगा...गीत सुनाया। पंजाब के सीनियर आईपीएस अधिकारी संजीव कालरा अपने आप को नहीं रोक पाए और मंच पर पहुंचकर अपना अंदाज दिखाया तो दर्शकों ने उनका तहे दिल से स्वागत किया।

संजीव कालरा ने नफरत करने वालों के सीने में आग भर दूं...गीत पेश किया। अनाड़ी फिल्म का गीत सबकुछ सीखा हमने न सीखी बेवफाई... नरेश जैकब ने पेश किया। संगीत प्रेमी जगन बैंस ने एक था गुल और एक थी बुलबुल... गीत से सबको लुभा लिया।

आई विलियम ने यहां वो जब याद आए गीत को अपनी आवाज दी। दीपेश राही की कव्वाली परदा है परदा ने सबका दिल जीत लिया। इस मौके पर सिर्फ स्टार गायकों ने ही परफारमेंस नहीं दी, बल्कि चंडीगढ़ के टैलेंट ने सोनू, ईशान, दिव्या, सुमन और अभिनंदन ने भी एक से बढ़कर एक गीत पेश किए।

इस कार्यक्रम में वीवल कुमार और राजिंदर ने म्यूजिक डायरेक्शन दिया। कार्यक्रम में हमतो मुहब्बत करेगा... तुम मुझे यूं भुला न पाओगे... पायल की झंकार जैसे गीतों की प्रस्तुति भी रही। इस कार्यक्रम में डा. गुलशन शर्मा गेस्ट ऑफ आनर रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें