फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी से मिलकर सिंगर एली मांगट बोले- 'कानून पर भरोसा, मिलेगा इंसाफ', मामले में आया नया मोड़

Wed, 25 Sep 2019 01:32 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रोपड़(पंजाब)
विज्ञापन
सिंगर एली मांगट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विवादों में घिरे पंजाबी गायक एली मांगट पंजाब पुलिस के एक डीएसपी समेत चार पुलिस मुलाजिमों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आईजी रोपड़ रेंज से मिले और अपने बयान दर्ज करवाए। गायक एली मांगट अपने वकीलों को साथ लेकर लगभग दो घंटे तक आईजी अमित प्रसाद के पास बैठे रहे। मांगट ने कहा कि पुलिस हिरासत के दौरान एक डीएसपी समेत चार मुलाजिमों ने उनके साथ मारपीट की। डंडों से उन्हें पीटा गया और करंट लगाया गया। थप्पड़ मारने के कारण उनके कान में भी दिक्कत है।
विज्ञापन


मांगट ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि कानून इंसाफ करेगा और आरोपी पुलिस मुलाजिमों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने धारा 295ए पर कहा कि यह बिना किसी सुबूत जोड़ी गई है। मांगट ने गायक रम्मी रंधावा पर कहा कि अब उनके साथ चैप्टर क्लोज कर दिया है और अब तक किसी समझौते की बात नहीं हुई। उन्होंने कहा कि लड़ाई रम्मी रंधावा की ओर से शुरू की गई थी पर उस दिन के बाद से न तो उनका कोई फोन आया, न ही उन्होंने कोई फोन किया।

गायकों का बुरा समय चल रहा है...
मांगट ने कहा कि फिलहाल गायकों का बुरा दौर चल रहा है। हालांकि गायक गुरदास मान के मां बोली के बयान पर छिडे़ विवाद पर वह कुछ नहीं बोले। उन्होंने कहा कि वह मां बोली पंजाबी की इज्जत करते हैं और सिख धर्म के साथ जुडे़ हुए हैं। विवाद हल होने के बाद वह गायकी में वापस आएंगे। उनके गीत तैयार पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहाली की धार्मिक संस्था आई पुलिस के पक्ष में

गायक एली मांगट मामले में अब धार्मिक संस्था शिव सेना हिन्द भी उतर आई है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा ने गायक रम्मी रंधावा और प्रिंस रंधावा से बहस के चलते रैपर हरकीरत सिंह मांगट उर्फ एली मांगट के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे गायक जो नशे व हथियारों को प्रमोट करते है, उन पर प्रतिबंध लगना चाहिए।

उन्होंने कहा कि एली मांगट ने डीएसपी, उनके दो गनमैन व एक इंस्पेक्टर पर पीटने व वीडियो बनाने के झूठे आरोप लगाए हैं, ताकि पुलिस की कार्रवाई से बचा जा सके। शर्मा ने डीजीपी से गुहार लगाई है कि इस सारे मामले की जांच एडीजीपी लेवल के अधिकारी से करवाई जाए ताकि सारी सच्चाई सामने आ सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें