फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहिबल कांड: सीबीआई जांच पर सिख जत्थेबंदियों को एतराज, बोले- ठंडे बस्ते में डालना चाहती है केस

Tue, 31 Jul 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब)
विज्ञापन
ध्यान सिंह मंड व संत बलजीत सिंह दादूवाल
विज्ञापन
पंजाब सरकार की तरफ से बहिबल गोलीकांड और कोटकपूरा लाठीचार्ज की घटनाओं की जांच सीबीआई को सौंपने के फैसले पर सिख जत्थेबंदियों ने एतराज जताया है। जत्थेबंदियों का आरोप है कि सरकार ऐसा करके इन मामलों को ठंडे बस्ते में डालना चाहती है जिसे सहन नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


सिख जत्थेबंदियों द्वारा सरबत खालसा द्वारा मनोनीत श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार भाई ध्यान सिंह मंड की अगुवाई में बरगाड़ी की दाना मंडी में पिछले 60 दिनों से रोष धरना देकर बेअदबी मामले के आरोपियों को बेनकाब करने, बहिबल गोलीकांड के आरोपी पुलिस अधिकारियों को नामजद करके गिरफ्तार करने और सजा पूरी कर चुके सिख बंदियों को रिहा करने की मांग की जा रही है।

संत बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि सीबीआई जांच का मतलब है कि सरकार इस मामले का हल करना ही नहीं चाहती। सरकार को इसके लिए विशेष जांच टीम बनाकर जांच करवानी चाहिए थी। सिख जत्थेबंदियों ने कभी सीबीआई जांच की मांग नहीं रखी। पिछली अकाली सरकार ने भी बेअदबी मामले की जांच सीबीआई के हवाले करके अपना पीछा छुड़ा लिया था, जिसका अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन


उन्होंने बहिबल गोलीकांड में मारे गए दो सिख नौजवानों के परिवारों को मुआवजा देने और आश्रितों को नौकरी देने के फैसला का स्वागत किया। साथ ही घटनाक्रम में जख्मी लोगों को भी मुआवजा देने की मांग रखी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें