शहर के कालेजों में एडमिशन के लिए 31 जुलाई को चौथी काउंसलिंग होगी। इसमें सिर्फ उन्हीं छात्रों को मौका मिलेगा, जिन्होंने पहले ही आवेदन कर रखा है। ग्रेजुएशन में दाखिले के लिए नए छात्रों को आवेदन का मौका नहीं दिया जाएगा।
बीकॉम की काउंसिलिंग डीएवी कालेज सेक्टर-10, बीबीए की पीजी जीसी-11, बीसीए की एमसीएम डीएवी कालेज सेक्टर-36, बीएससी नॉन मेडिकल एवं अन्य इलेक्टिव की श्री गुरु गोबिंद सिंह कालेज फॉर वुमन सेक्टर-26, बीएससी मेडिकल एवं अन्य इलेक्टिव की एसडी कॉलेज सेक्टर-32, बीएससी बायोटेक ऑनर्स की पीजी जीसीजी सेक्टर-42 में करवाई जाएगी।
कालेज के यूटी पूल के जनरल कैटेगरी के 80 फीसदी तक के छात्र कालेज में 9 से 11 बजे, 60 फीसदी से अधिक अंक वाले 11 से 12 बजे और 60 प्रतिशत से कम अंक वाले दोपहर 12 से एक बजे और आरक्षित वर्ग के छात्र एक बजे दाखिला ले सकेंगे।
उधर, बाहरी यूटी पूल के जनरल वर्ग के 80 फीसदी अंक प्राप्त छात्रों का दाखिला दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक, 80 प्रतिशत से कम वाले 3 से 4 बजे और आरक्षित वर्ग के छात्रों का दाखिला 4 बजे से होगा। कालेज में संकाय के अनुसार खाली सीटों की जानकारी 2 अगस्त को दी जाएगी। 3 अगस्त को काउंसलिंग निर्धारित होगी। हायर एजूकेशन विभाग के एडमिशन पोर्टल पर भी जानकारी उपलब्ध रहेगी।