फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्ताक्षर अभियान दिलाएगा मतदान की याद

Thu, 03 Apr 2014 01:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना किसी लालच, डर और अपनी मर्जी से मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासन ने वोटर जागरूकता हस्ताक्षर मुहिम शुरू की है।
विज्ञापन


जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में जिला निर्वाचन अधिकारी तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू ने  मुहिम का आगाज किया। इस मौके उन्होंने लोगों से अपील की वे हस्ताक्षर मुहिम का हिस्सा बने। साथ ही मतदान करने की शपथ ले।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गत लोकसभा चुनावों में 67 फीसदी वोटिंग हुई थी। इस बार 85 फीसदी मतदान का लक्ष्य रखा गया है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर मुहिम शुरू की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वोटरों को जागरूक करने के लिए फेस बुक पेज भी तैयार किया गया है। इसके अलावा कई अन्य प्रोग्राम भी आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 20 हजार नए वोटर बने हैं।

जिले में कुल वोटरों की संख्या 6 लाख 16 हजार 854 हो गई हैं। इस मौके एडीसी प्रवीन कुमार थिंद, सहायक कमिश्नर जनरल ट्रेन डॉ. शुभदीप कौर, पीसीएस ट्रेनी जशन गिल, ट्रेनी तहसीलदार गुरजिंदर सिंह व समेत विभाग के कई मुलाजिम हाजिर थे।
विज्ञापन


पहली बार वोट करने वाले होंगे सम्मानित
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 30 अप्रैल को होने वाले मतदान में जो लोग पहली बार मतदान करेंगे। उन्हें प्रशासन की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही प्रशंसा पत्र दिए जाएंगे। सिद्धू ने समूह वोटरों से अपील कि वह किसी भी व्यक्ति के बहकावे में न आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें