जिला निर्वाचन अधिकारी डा. एसएस फुलिया ने कालका और पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से 10 अप्रैल को बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। वह एक बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए युद्ध स्तर पर चलाए जा रहे अभियान का वोटिंग पर व्यापक असर देखने को मिलेगा।
माता मनसा देवी और काली माता मंदिर कालका में चल रहे नवरात्र मेले के दौरान सूचना प्रसारण केन्द्रों के माध्यम से भी ‘10 अप्रैल को मतदान केन्द्र आपका इंतजार कर रहा है’ का नारा देकर मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
सिनेमा मालिकों, केबल ऑपरेटरों, रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों, डिपो होल्डर, पेट्रोल पंपों व गैस एजेंसियों के मालिकों, रेस्तरां, होटलों के मालिकों के जरिये वोटरों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे पहले प्रशासन द्वारा मतदाता दिवस, स्कूली बच्चों को सशक्त माध्यम मान कर जिले के चारों खंडों के साइकिल रैलियां करवाईं।
इसका असर जरूर देखने को मिलेगा। वहीं, अतिरिक्त उपायुक्त एसपी अरोड़ा ने भी नेहरू युवा केंद्र से जुड़े सदस्यों का समारोह आयोजित करके मतदान करने की शपथ दिलाई।