फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरमेहर कौर के हक में हस्ताक्षर मुहिम, रिजिजू से मांगा इस्तीफा

Sun, 05 Mar 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
मीडिया से रूबरू हुईं गुरमेहर - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जट्ट सिख कोंसिल द्वारा गुरमेहर कौर के हक में हस्ताक्षर मुहिम चलाई गई। इस मुहिम के तहत जट्ट सिख कोंसिल के गवर्निंग सचिव सुखविंदर सिंह लाली ने लोगों से इस हस्ताक्षर मुहिम में शामिल होने की अपील की। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि गुरमेहर कौर के पिता कारगिल के युद्व में शहीद हो गए थे। 
विज्ञापन


गुरमेहर को रेप व मारने की धमकियां देना गलत सोच का नतीजा है। उन्होंने कहा कि गुरमेहर कौर ने मात्र इतना ही कहा था कि उसके पिता को पाक ने नही मारा बल्कि व राजनीति के भेंट चढ़ गए हैं। उसके बयान पर एबीवीपी की ओर से उसे रेप व जान से मारने की धमकियां देना बहुत ही दुख की बात है। गुरमेहर ने तो मात्र इतना ही कहा था कि वह विश्व में शांति चाहती है।

उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वो गुरमेहर कौर को धमकियां देने वालों को पकड़ कर उन्हें सजा दिलाए। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक कपड़े पर वाइस आफ जालंधर गुरमेहर कौर स्टैंड, लिखकर यह हस्ताक्षर मुहिम चलाई है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री रिजिजू से इस्तीफा मांगा

केंद्रीय मंत्री रिजिजू से इस्तीफा मांगा - फोटो : अमर उजाला
पंजाब कांग्रेस के महासचिव अरुण वालिया व सचिव अशोक गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार के माथे पर दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा गुरमेहर कौर का मामला माथे का कलंक साबित होगा। उन्होंने कहा कि शहीद की बेटी को रेप की धमकी देना न केवल भाजपा बल्कि उनकी पार्टी के महिलाओं के प्रति संकीर्ण मानसिकता का परिचायक हैं।

वालिया ने केंद्रीय मंत्री रिजिजू के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि देश की खातिर शहादत देने वाले सैनिक की बेटी पर अपमानजनक टिप्पणियों को कांग्रेस पार्टी कभी सहन नहीं करेगी। कांग्रेस पूरी तरह से शहीद परिवार के साथ हैं। उन्होंने रिजिजू से इस्तीफा देने की मांग की है। इस मौके पर निर्मल सिंह, अंकित कत्याल, हरि भल्ला, संदीप मेहरा, मनु बाहरी, धीरज घई आदि शामिल थे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें