फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सिग्नल बंद, चालान चालू, जनता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में ट्रैफिक सिग्नल की खराब स्थिति गंभीर रूप लेती जा रही है। कई प्रमुख और व्यस्त चौराहों पर सिग्नल लाइटें लंबे समय से बंद या ठीक से काम नहीं कर रही। इसके बावजूद नियम का उल्लंघन करने के नाम पर चालान लगातार जारी है। इससे आम जनता में रोष बढ़ता जा रहा है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में कई ट्रैफिक सिग्नल पूरी तरह ठप पड़े हैं। कुछ स्थानों पर लाइटें सही क्रम में काम नहीं कर रहीं। कहीं लाल लाइट नहीं जलती तो कहीं हरी लाइट लगातार जलती रहती है। आईवीवाई चौक और मदनपुरा चौक पर वाहन चालकों में भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती है।
विज्ञापन

ऐसी परिस्थिति में लोगों को ट्रैफिक के बहाव और अंदाज के आधार पर ही आगे बढ़ना पड़ता है। कई बार जोखिम भरा साबित होता है। विशेष रूप से सुबह और शाम के व्यस्त समय में बिना सिग्नल के चौराहों पर जाम और अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। कई बार एक साथ चारों दिशाओं से वाहन आगे बढ़ने लगते हैं। इससे टकराव की स्थिति बन जाती है। छोटे-मोटे हादसों की आशंका बनी रहती है। ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी न होने पर हालात और भी बिगड़ जाते हैं। आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष अब तक 5,570 से अधिक चालान किए जा चुके हैं। इनमें सिग्नल उल्लंघन से जुड़े मामले भी शामिल हैं।
जब सिग्नल ही काम नहीं कर रहे, तो वाहन चालकों के लिए नियमों का पालन करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इससे कई लोग अनजाने में उल्लंघन कर बैठते हैं। उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) करनैल सिंह ने बताया कि बैटरी बैकअप सिस्टम वाले सिग्नल कई बार बैटरी डिस्चार्ज होने या तकनीकी खराबी के कारण बंद हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी सिग्नलों की पहचान कर उनकी जांच करवाई जा रही है। उन्हें चेक करवाकर तुरंत ठीक कराया जाएगा, ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सके और लोगों को परेशानी से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें