भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उप प्रधान हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि पार्टी इस बार 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान अपने उन उम्मीदवारों को बदलेगी जो बुजुर्ग हो चुके हैं।
टिकट बंटवारे के समय यह भी ध्यान में रखा जाएगा कि किस सीट से कौन सा उम्मीदवार जीत सकता है। वह मंगलवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
ग्रेवाल ने कहा कि नवजोत सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू जो खुद को पंजाब का रक्षक कहकर ज्यादा फिक्रमंदी दिखाते हैं उनक ो पंजाब की कोई फिक्र नहीं है।
यह जोड़ा तो केवल अपनी कुर्सियों के लिए भाग रहा है। उन्होंने कहा कि नवजोत सिद्धू जो भाजपा को अपनी मां पार्टी कहता थे और भाजपा से ज्यादा उन्हें कोई भी अन्य पार्टी नहीं दे सकती है। भाजपा ने सिद्धू जोड़े को कई बार एमपी और सीपीएस बनाया।
एसवाईएल के मुद्दे पर ग्रेवाल ने कहा कि पंजाब भाजपा इस मुद्दे पर अकालियों के साथ है। राज्य के पानी की हर हालत में रक्षा की जाएगी। मौके पर उनके साथ जिला शहरी भाजपा प्रधान एसके देव, देहाती प्रधान रविंदर गिन्नी, पंजाब प्रवक्ता सीमा शर्मा, रमेश गर्ग बबलू, रमेश वर्मा मौजूद थे।