फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजोत कौर सिद्धू ने कहा : अगर पद का लालच होता तो सिद्धू केंद्रीय मंत्री होते, पंजाब के लिए मोदी को छोड़ा

Thu, 18 Mar 2021 02:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू और नवजोत कौर सिद्धू। - फोटो : फाइल फोटो।
विज्ञापन

सत्तारूढ़ भाजपा को 2016 में छोड़ने के विधायक नवजोत सिंह सिद्धू के फैसले का जिक्र करते हुए उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर ने कहा कि मेरे पति राजनीति में किसी पद के लिए नहीं आए हैं। अगर ऐसा होता तो वे केंद्रीय मंत्री होते। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू की मुलाकात से कुछ घंटे पहले बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमारा संघर्ष पंजाब के लिए है और हमेशा रहेगा। इसके लिए नवजोत सिद्धू ने मोदी को छोड़ दिया। 

विज्ञापन


इस बीच, पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू को ऑल इंडिया जाट महासभा के पंजाब महिला विंग की प्रधान नियुक्त किया गया है। महासभा के पंजाब प्रदेश प्रधान व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा ने चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह एलान किया। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ऑल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय प्रधान हैं। 

महासभा ने पंजाब में अपनी टीम को मजबूत बनाने के लिए शुरू की गई तैयारियों के तहत नवजोत कौर सिद्धू को महिला विंग की कमान सौंपी है। हरपाल सिंह ने कहा कि कैप्टन पिछले 4-5 साल से दिखाई नहीं दे रहे, इसलिए नए सिरे से टीम को मजबूत बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि किकी ढिल्लों को हटा दिया गया है। जाट महासभा किसानों के साथ खड़ी है और कृषि कानूनों को रद्द करवाने की मांग का समर्थन करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें