फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन का असर.. पीयू के छात्रावास व पुस्तकालय रात 12 बजे तक खुलेंगे

विज्ञापन
पीयू में प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू खोलने समेत कई मांगों पर एबीवीपी ने बुधवार को प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। काफी देर तक चले प्रदर्शन के बाद अधिकारियों ने पदाधिकारियों को बातचीत के लिए बुलाया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि छात्रावास व पुस्तकालय के खुलने का समय रात 12 बजे तक कर दिया जाएगा। पहले इनका समय 10 बजे तक था। अन्य मांगों पर भी आश्वासन दिया गया है। इसके बाद करीब एक सप्ताह से चल रहा एबीवीपी का धरना खत्म हो गया। पीयू के खोलने पर अधिकारियों ने कहा कि कोरोना के हालात को देखते हुए इस पर निर्णय लिया जाएगा। इसके लिए बैठक की जाएगी।
विज्ञापन

पीयू लगभग एक साल से बंद है। विद्यार्थियों की पढ़ाई ऑनलाइन ही चल रही है। इसी पर एबीवीपी ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। साथ ही अनिश्चितकालीन धरना दिया। इसका असर पीयू प्रशासन पर नहीं हुआ। इसके बाद पदाधिकारियों ने बुधवार की दोपहर वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। छात्रों ने कहा कि देश के कई शिक्षण संस्थान खुल गए हैं। ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हो गई, लेकिन अधिकारी नहीं जाग रहे हैं। ऑनलाइन पढ़ाई पूरी तरह प्रभावी नहीं हो पा रही है। कई बार पीयू के अधिकारियों से कहा गया, लेकिन अफसर नहीं जागे। इसी कारण फिर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। उसके बाद पदाधिकारी पीयू का सुरक्षा घेरा पार करने की रणनीति में थे कि उसी बीच सुरक्षा अधिकारियों ने पीयू के अधिकारियों से बात की और पदाधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया गया।
अधिकारियों ने छात्रों की कई मांगें मानीं
बैठक में डीयूआई प्रो. वीआर सिन्हा, डीएसडब्ल्यू प्रो. एसके तोमर, डीएसडब्ल्यू वुमन प्रो. सुखबीर कौर आदि ने पदाधिकारियों से बात की। अधिकारियों ने कहा कि कोरोना का प्रसार तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में पीयू खोलने पर अचानक निर्णय नहीं लिया जा सकता। अंतिम वर्ष के उन छात्रों को पीयू में बुलाने की कोशिश की जाएगी जो प्रयोग व शोध से जुड़े होंगे। एबीवीपी के मीडिया प्रभारी शुभम ने बताया कि अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि गर्ल्स छात्रावास रात 10 बजे की बजाय रात 12 बजे तक खुलेंगे। छात्राएं पढ़ाई के लिए पुस्तकालय में रात 12 बजे तक जा सकेंगी। गर्ल्स छात्रावास संख्या दो व छह में कैंटीन शुरू करने का आश्वासन दिया गया है। इसके अलावा जो विद्यार्थी छात्रावास से घर जाकर दोबारा आएंगे तो उनसे कोविड जांच प्रमाण पत्र नहीं लिया जाएगा। बीडीएस के विद्यार्थियों के लिए भी छात्रावास खोलने की बात कही गई है। कई अन्य मांगों पर भी सहमति बनी है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें