फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Muse Wala Murder Case: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और कोटकपूरा के गुरिन्द्रपाल गोरा से पूछताछ, पुलिस को मिली अहम जानकारियां

Thu, 16 Jun 2022 10:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

यूथ कांग्रेस जिला प्रधान गुरलाल पहलवान हत्याकांड मामले में गिरफ्तार गुरविंदर सिंह गोरा से मोहाली पुलिस ने पूछताछ की है।
गोरा गुरलाल पहलवान कत्ल केस के इन दिनों होशियारपुर जेल में बंद था। पूछताछ के बाद उसे वापस जेल पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन
फरीदकोट पेशी के दौरान गोरा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूथ कांग्रेस जिला प्रधान गुरलाल पहलवान हत्याकांड मामले में गिरफ्तार गुरविंदर सिंह गोरा को मोहाली पुलिस होशियार पुर जेल से पूछताछ के लिए लेकर गई है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गोरा से पुलिस पूछताछ करेगी। बताया जा रहा है कि गोरा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का साथी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुरलाल पहलवान हत्याकांड मामले में गिरफ्तार गुरविंदर सिंह गोरा को फरीदकोट जेल से होशियारपुर जेल में शिफ्ट किया गया था। गुरविंदर सिंह गोरा गोल्डी बराड़ का जीजा है, उसे आज होशियारपुर जेल से मोहाली पुलिस मोहाली पूछताछ के लिए लेकर गई।

सिंधू मूसेवाला हत्याकांड मामले में गुरविंदर सिंह गोरा से पूछताछ की जा सकती है। गौरतलब है कि गोरा की गिरफ्तारी गुरलाल पहलवान हत्याकांड में साजिश रचने के आरोप में हुई थी।
विज्ञापन


कोटकपूरा के रहने वाले गुरविंदर सिंह के खिलाफ अलग-अलग थानों में 9 संगीन मामले दर्ज हैं, जिसमें आर्म्स एक्ट, हत्या, एनडीपीएस आदि जैसे मामले दर्ज हैं और अपने साले गुरलाल बराड़ यानी गोल्डी बराड़ के भाई की हत्या का बदला लेने के लिए गुरलाल पहलवान की हत्या के लिए साजिश रचने वालों में शामिल था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें