फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: यूके में सांसदों से मिले मूसेवाला के पिता, कहा- मुझे इंसाफ नहीं मिला तो पूरी दुनिया से मदद मांगूंगा

Sat, 26 Nov 2022 07:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

बलकौर सिंह ने कहा कि गोल्डी कनाडा में है और उसको लेकर रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। यह भी प्रेशर के कारण किया गया है, क्योंकि भारत एक बड़ा लोकतांत्रिक देश है और विश्व में उनकी बदनामी होगी। मैं पत्नी के साथ यूके आया हूं, इससे सरकार घबरा गई और रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन
पिता बलकौर सिंह और सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी ( फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह व माता चरण कौर इंसाफ के लिए अब विदेश में बसे भारतीय मूल के सांसदों और नामवर लोगों की शरण में पहुंचे हैं। सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने यूके में एशिया मूल के सांसदों के समक्ष अपना दुखड़ा रोया और कहा कि मुझे अगर इंसाफ नहीं मिला तो पूरी दुनिया से मदद मांगूंगा, ताकि भारत सरकार पर दबाव बन सके। 

विज्ञापन


सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह व माता चरण कौर ने यूके के पहले पगड़ीधारी सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी, सांसद प्रीत गिल और लॉर्ड वजीद खान से मुलाकात की। बलकौर सिंह ने कहा कि हमें तो आज तक यह नहीं पता कि बेटे को किसने और क्यों मारा है? कम से कम यह तो पता चले कि मारा क्यों? क्या रंजिश थी, क्या कारण था? 2018 से लगातार सिद्धू मूसेवाला को धमकियां मिल रही थीं, उसने कभी किसी को पैसा नहीं दिया। 

2019 में हमें पुलिस ने बुलाया और कहा कि अपना बचाव रखो, सिद्धू मूसेवाला की जान को खतरा है। हमें चार गनर मिले। बाद में दो रह गए फिर दो से एक रह गया। हाल ही में संपन्न चुनाव से पहले हमारे पास 21 गनर थे। चुनाव के बाद सारे वापस चले गए, हमने सिद्धू मूसेवाला को 12 दिन किसी रिश्तेदार के पास छिपाकर रखा था। किसी तरह से सांसद व मंत्रियों से मिन्नत की और सिफारिश से दो गनर मिले, उसमें से भी एक बीमार हो गया।

विज्ञापन

उलटा सरकार ने सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी काटने की घोषणा कर दी। गैंगस्टरों को साफ हो गया कि सिद्धू निहत्था है। सिद्धू मूसेवाला को चार जून से विदेश टूर पर जाना था और उससे पहले ही गैंगस्टरों को उसे मारना था। गैंगस्टरों के पास अमेरिकन पिस्टल, ग्रेनेड, रूसी हथियार थे। सरकार को सब पता था।

बलकौर सिंह ने कहा कि अब देखो धमकी देने वाले ने 112 नंबर पर फोन कर धमकी दी है कि पहले तो सिद्धू को बिना बताए मारा था, अब परिवार को कहकर मारेंगे, बढ़ा लो उनकी सिक्योरिटी। सिद्धू के पिता ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की हालत बहुत खराब है। हमारी सुरक्षा को लेकर चौकसी कर दी गई है और महज चार कर्मचारी तैनात हैं। हमारी हत्या की धमकी भरी कॉल तो बता दी पर इंतजाम नहीं किया। 

बलकौर सिंह ने कहा कि गोल्डी कनाडा में है और उसको लेकर रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। यह भी प्रेशर के कारण किया गया है, क्योंकि भारत एक बड़ा लोकतांत्रिक देश है और विश्व में उनकी बदनामी होगी। मैं पत्नी के साथ यूके आया हूं, इससे सरकार घबरा गई और रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया। मेरी नहीं सुनेंगे तो पूरे विश्व से मदद मांगूंगा। 
विज्ञापन

सिद्धू का कोई कसूर नहीं था, वह तो विश्व का सेलिब्रिटी था। उसका कसूर था कि वह तरक्की और मशहूरी पा चुका था। सांसद से कहा कि वह भारत सरकार पर राजदूत के जरिये प्रेशर डालें ताकि सिद्धू मूसेवाला के मामले में इंसाफ मिल सके। इसको एक आम हत्या समझकर मामला ठंडा किया जा रहा है जबकि सिद्धू ने पंजाबी को 150 देशों में पहुंचाया था।

जिक्रयोग है कि सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर बीते लंबे समय से बेटे को इंसाफ दिलाने की बात कर रहे हैं। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पिता बलकौर सिंह को भी गैंगस्टरों ने जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं बेटे की मौत के बाद से बलकौर सिंह की तबीयत भी ठीक नहीं है।

उन्हें दिल की बीमारी होने की बात भी कही जा रही है। वह आठ दिन पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती रहे थे। कुछ समय पहले बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए बलकौर सिंह ने घोषणा की थी कि वह सरकार को एक माह का समय देते हैं। अगर उनके बेटे को इंसाफ मिल गया तो ठीक, नहीं तो वह देश छोड़ देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें