फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: मूसेवाला के पिता को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- लॉरेंस का नाम लेना बंद कर दे

Sun, 26 Mar 2023 06:45 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

बलकौर सिंह ने कहा कि वह क्या गलत कर रहे हैं? क्या उन्हे अपने बेटे का केस नहीं लड़ना चाहिए? उन्होंने कहा कि उन्हें 18, 24 और 27 फरवरी को धमकी दी गई और कहा कि 25 अप्रैल से पहले मार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी सुरक्षा वापस ले और वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।
विज्ञापन
बेटे की प्रतिमा के साथ पिता बलकौर सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को एक बार फिर ई-मेल से जान मारने की धमकी मिली है। उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्जकर लिया है।

विज्ञापन


बलकौर सिंह ने रविवार को बताया कि राजस्थान से फिर धमकी भरी ई-मेल आई है। इसमें लिखा है कि लॉरेंस का नाम अपने भाषणों में लेना बंद कर दे, अन्यथा जल्द मार दिया जाएगा। इससे पहले भी बलकौर सिंह को धमकी मिल चुकी है। पहले दी गई धमकी में कहा गया था कि उसे 25 अप्रैल से पहले मार दिया जाएगा।

बलकौर सिंह ने कहा कि वह क्या गलत कर रहे हैं? क्या उन्हे अपने बेटे का केस नहीं लड़ना चाहिए? उन्होंने कहा कि उन्हें 18, 24 और 27 फरवरी को धमकी दी गई और कहा कि 25 अप्रैल से पहले मार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी सुरक्षा वापस ले और वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।
विज्ञापन


सात मार्च को बलकौर सिंह ने पंजाब विधानसभा के बाहर धरना दिया था और अपने बेटे की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि विगत 10 महीने में वह कई बार पुलिस और प्रशासन से मिले। हर बार आश्वासन दिया गया। कुछ भी उनके पक्ष में नहीं है। बेटे के हत्याकांड पर पर्दा डालने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीबीआई को इस मामले की जांच करनी चाहिए। गैंगस्टर कौन हैं? जो पैसे लेकर गोली मारते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि गोल्डी बराड़ के खिलाफ क्या कार्रवाई हो रही है?

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें