फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब बीजेपी अध्यक्ष ने कहा- सिद्धू का पाक प्रेम भारत की एकता के लिए खतरा, राहुल गांधी चुप क्यों

Thu, 29 Nov 2018 09:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर( पंजाब)
विज्ञापन
श्वेत मलिक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पंजाब बीजेपी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ने नवजोत सिंह सिद्धू पर हमला बोलते हुए कहा कि सिद्धू का पाकिस्तान प्रेम भारत की एकता के लिए खतरा है। दुश्मन देश के प्रति संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की चापलूसी देश की एकता, अखंडता व सुरक्षा के लिए खतरा है। मलिक ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्पष्ट तौर पर पाकिस्तान के भेजे हुए न्योते को ठुकरा दिया।

विज्ञापन


मलिक ने सवाल उठाया कि इस मुद्दे पर राहुल गांधी क्यों चुप्पी साधे हैं, क्या राहुल गांधी अपने ही मुख्यमंत्री से सहमत नहीं हैं। क्या राहुल गांधी सिद्धू को पाकिस्तान जाने के लिए क्लीन चिट दे रहे हैं। मलिक ने कहा कि सिद्धू के पाकिस्तान प्रेम की जांच होनी चाहिए। उन्होंने सिद्धू को सलाह दी कि वह पाकिस्तान की नागरिकता स्वीकार कर लें।

मलिक ने कहा कि सिद्धू खाते तो भारत का हैं, और गुण पाकिस्तान के गाते हैं। सिद्धू स्पष्ट करें कि वह भारत के नागरिक रहना चाहते हैं या पाकिस्तान का नागरिक बनना चाहते हैं। भारत में होने वाली सभी आतंकी गतिविधियों के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। इसीलिए भारत सरकार की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यह एलान किया कि आतंकवाद और मित्रता साथ -साथ नहीं चल सकती। मलिक ने कहा कि सिद्धू पाकिस्तान में भारत विरोधी बयानबाजी करते हैं।
विज्ञापन


मलिक ने केंद्र सरकार से सिद्धू के पाकिस्तान से चल रहे संबंधों की जांच की मांग करते हुए कहा कि सिद्धू शक के घेरे में हैं। मलिक ने सिद्धू के पाकिस्तान प्रेम को देश के अपमान बताया। सिद्धू देश की आंखों में नासूर बन कर अपनी छवि को धूमिल कर चुके हैं। मलिक ने कहा कि सिद्धू देशवासियों को स्पष्ट करें कि ऐसी क्या मजबूरी है कि देश की भावनाओं का विचार न करते हुए पाकिस्तान का गुणगान कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें