फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: मिनी कोविड सेंटर के कारण कम पड़ने लगी ऑक्सीजन, केंद्र से कोटा बढ़ाने की मांग

Fri, 07 May 2021 03:22 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

वर्तमान में केंद्र सरकार ने शहर का 20 एमटी मेडिकल ऑक्सीजन का कोटा तय किया है, जिसे 35 एमटी करने की मांग की गई है। 
 
विज्ञापन
Oxygen - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण शहर में कई मिनी कोविड केयर सेंटर खुल गए हैं। इसके बाद मेडिकल ऑक्सीजन की मांग बढ़ गई है। प्रशासन ने गुरुवार को केंद्र सरकार से ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाने की मांग की है। वर्तमान में केंद्र सरकार ने शहर का 20 एमटी मेडिकल ऑक्सीजन का कोटा तय किया है, जिसे 35 एमटी करने की मांग की गई है। 

विज्ञापन


यूटी प्रशासन के अधिकारियों का तर्क है कि शहर में पिछले कुछ दिनों में कई मिनी कोविड केयर सेंटर बनाए गए हैं। इसके अलावा पंजाब यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल हॉस्टल में 100 बेड का अस्पताल भी बनाया जा रहा है। इन सभी जगहों पर 80 प्रतिशत बेड ऑक्सीजन की सुविधा युक्त बनाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने मिनी कोविड केयर सेंटर चलाने वालों को आश्वासन दिया है कि संस्था ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था करेगी और प्रशासन उनको रिफिल करके देगा। अभी चंडीगढ़ को बद्दी के बरोटीवाला स्थित आईएनओएक्स प्लांट से 20 एमटी ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रतिदिन हो रही है।


निजी अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की सप्लाई देखेंगे पीसीएस जगजीत सिंह
कोरोना के मरीजों को निजी अस्पतालों में बेड के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े, इसके लिए प्रशासन ने पीसीएस अधिकरी जगजीत सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जगजीत सिंह निजी अस्पतालों में बेड की उपलब्धता के साथ वहां ऑक्सीजन की आपूर्ति भी देखेंगे। वह चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के सीईओ व मेडिकल ऑक्सीजन आपूर्ति इंचार्ज यशपाल गर्ग को रोजाना रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में गुरुवार को 759 नए संक्रमित मिले। वहीं नौ संक्रमितों की मौत हो गई। शहर में एकांतवास में रखे गए 693 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 2914 संदिग्धों की कोरोना जांच की, जिनमें से 759 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 88 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में तेजी से बढ़ते मरीजों से सक्रिय मरीजों की संख्या 8420 हो गई है, जबकि 541 मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें