जून 2013 में यह आइडिया आया था की फिल्म बनाएंगे और इसके बाद पूरा साल लग गया, इसे लिखने में और बनाने में। प्रेस क्लब-27 में अपनी नई शॉर्ट फिल्म ‘तक्सीर’ के प्रीमियर के दौरान यह बात फिल्म के डायरेक्टर सामर्थ मेहता ने कही।
सामर्थ के साथ मोहित गुप्ता ने भी फिल्म के निर्देशन में साथ दिया। दोनों की यह पहली निर्देशित फिल्म है। फिल्म एक लड़के (आरव) की जिंदगी पर आधारित है जो अपनी प्रेमिका से लड़ाई हो जाने पर हताश हो जाता है। उसका दोस्त लड़की को समझाने का प्रयास करता है, लेकिन दोनों में लड़ाई हो जाती है।
इससे लड़की फिसल कर खाई से गिर जाती है, लड़की की मौत से आरव परेशान हो जाता है और एक दिन जब उसके दोस्त से उसकी यह हालत देखी नहीं जाती, तो वह खुद को अपराधी मान कर उसे सब कुछ बता देता है। फिल्म को यूट्यूब पर भी लांच किया गया है।