सीट कवर बनाने की छोटी सी दुकान चलाने वाला पलभर में करोड़ों का मालिक बन गया। मामला हरियाणा के सिरसा में डबवाली का है। सिरसा रोड के एक दुकानदार के पास करीब 567 साल पुराना इस्लामिक सिक्का है। दुबई के एक व्यक्ति ने इतिहासिक सिक्के की कीमत डेढ़ करोड़ रुपय लगाई है। दुकानदार इसे साढ़े तीन करोड़ रुपये में बेचना चाहता है।
शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित जिला बठिंडा के गांव डूमवाली निवासी गोरीशंकर उर्फ विक्की डबवाली के सिरसा रोड पर सीट बनाने का काम करता है। इन दिनों मंदवाडे के कारण घर का पुराना सामान बेचकर पेट पाल रहा है। बीते रविवार को सफाई करते समय संदूक में से एक सिक्का मिला।
जंग लगे सिक्के को अच्छी तरह से साफ किया तो उर्दू भाषा में कुछ लिखा नजर आया। यह पता था कि सिक्का इतिहासिक है। लेकिन क्यों हैं, सिक्के पर क्या लिखा है? यह जानने के लिए वह नरसिंह कॉलोनी स्थित मस्जिद में आ पहुंचा। वहां सिक्का देखकर मौलवी दंग रह गए।