फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनस वन पर शूटिंग, बाप रे बाप : सोनम वाजवा

विज्ञापन
सोनम बाजवा
विज्ञापन
चंडीगढ़। माइनस वन तापमान हो तो इंसान को खुद का होश नहीं रहता। डायलाग्स क्या याद रहेंगे। डायलाग्स भी लंबे लंबे...पर फिल्म का क्लाइमेक्स था। शूट तो होना था और उसी लोकेशन और उसी मौसम में होना था। सभी ने शूट किया और आनंद आ गया। शूटिंग का यह अनुभव साझा किया प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री सोनम बाजवा ने। सोनम का यह अनुभव है स्काटलैंड का। सोनम अपनी नई फिल्म के लिए चंडीगढ़ के होटल जेडब्लू मैरियट में मौजूद थीं।
विज्ञापन

सोनम बाजवा ने कहा कि स्काटलैंड में पंजाबी फिल्मों की बहुत कम शूटिंग होती है। जिंद मेरिये की शूटिंग का यह प्री प्लान था और परमीश वर्मा, युवराज भी वहां थे। सारी स्टारकास्ट वहां पहुंची तो तापमान माइनस वन पर था। शूटिंग भी करनी थी और तापमान को भी फेस करना था। खैर, सारी स्टार कास्ट रेडी हो गई और शूटिंग होने लगी। उस समय हमने काफी मेहनत की और तब जाकर वहां शू्िटंग पूरी हुई। उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान परमीश सभी को हंसाते रहते थे। यह उनकी खूबी है कि किसी के चेहरे पर शिकन नहीं देख सकते हैं।
सोनम बाजवा ने कहा कि उनका इरादा पंजाबी फिल्मों के साथ ही हिंदी फिल्मों को करने का भी है। उन्होंने बताया कि 2020 में उनका इरादा हिंदी फिल्मों का भी है। हां, हिंदी में वह वरुण धवन और रणबीर सिंह के साथ काम करने को उत्सुक हैं।
विज्ञापन

पंजाबी तो छा गए हैं हर जगह
सोनम बाजवा ने कहा कि पंजाबी फिल्मों के साथ ही पंजाबी गानों और पंजाबी म्यूजिक ने दुनिया में धूम मचाई है। यह पंजाबियों के लिए एक गर्व की बात है। उन्होेंने कहा कि यदि बॉलीवुड के म्यूजिक को देखें तो वहां भी ज्यादातर हिट गीतों में पंजाबी म्यूजिक ही होता है। सोनम बाजवा ने कहा कि निश्चित तौर पर पंजाबी इंडस्ट्री ने अब एक नया शेप ले लिया है। हर प्रकार की मूवी यहां तैयार होने लगी हैं। यहां पर एक्शन, कमेडी और रोमांटिक मूवी बनाई जा रही हैं।
इस मौके पर डायरेक्टर पंकज बत्रा ने कहा कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अब कई चेंज आ चुके हैं। इसमें अब सत्तर से अस्सी फिल्में रिलीज होती हैं। यह बड़ी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें