फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने सिखाया- तकनीकी के बारे में जानना जरूरी, सोशल मीडिया पर ज्यादा समय खराब न करें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-18 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षा अधिकारियों ने सोमवार सुबह बच्चों के साथ दूरदर्शन पर लाइव ‘परीक्षा पर चर्चा’ देखा। इस मौके पर स्कूल के 10वीं और बारहवीं कक्षा की लगभग 500 के करीब छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल में शिक्षा निदेशक रूबिंदरजीत सिंह बराड़, जिला शिक्षा अधिकारी अल्का मेहता, प्रिंसिपल राजबाला के अलावा विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे और बच्चों को प्रोत्साहित किया। वहीं शहर के अन्य स्कूलों ने दूरदर्शन पर इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। पीएम नरेंद्र मोदी ने चर्चा के दौरान कहा, ‘तकनीकी के बारे में जानना जरूरी है, लेकिन मोबाइल व अन्य तकनीकी चीजों का युवा अधिक प्रयोग कर समय व्यर्थ कर रहे हैं। सोशल मीडिया को भी अधिक समय दे रहे हैं। समय का सदुपयोग करें।’ साथ ही मोदी ने शिक्षकों और अभिभावकों से बच्चों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। इस दौरान बच्चों ने कहा प्रोग्राम से काफी कुछ सीखने को मिला। कुछ ऐसी चीजें थी जिनका पता पहली बार चला।
विज्ञापन

उधर, दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में यूटी के 9 बच्चों ने भाग लिया। लेकिन समय की कमी के कारण किसी का भी सवाल नहीं लिया गया।
परीक्षा में विद्यार्थियों के लिए ध्यान देने योग्य बिंदु
1. प्लानिंग के साथ करें तैयारी, समय न करें बर्बाद
2. परिजन प्रेशर डालने की बजाय प्रोत्साहित करें
3. अपेक्षा पूरी न होने पर मूड खराब कर तनाव ना लें
4. सुबह पढे़ंगे तो फ्रेश माइंड के कारण ज्यादा अच्छा फोकस कर पाएंगे
5. परीक्षा जिंदगी नहीं सिर्फ एक पड़ाव
6. परिवार और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाएं
7. नई तकनीकों के बारे में जानना जरूरी, लेकिन सोशल मीडिया पर ज्यादा समय न खराब करें।
कोट्स (फोटो सहित)
- मुझे टाइम मैनेजमेंट में समस्या आती है। मोदी जी ने इसे काफी अच्छे से समझाया। मैं शेड्यूल बनाकर अपने पढ़ाई और साथ में हॉबी पर भी फोकस करने की कोशिश करूंगी।
- मुस्कान, कक्षा-12, कॉमर्स, जीएमएसएसएस-18
कोट्स (फोटो सहित)
मैं रात को 12 बजे तक पढ़ती हूं। अब मैं कोशिश करूंगी सुबह जल्दी उठकर मैं अपना सिलेबस रिवाइज करूं। जैसा मोदी जी ने बताया प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्ट्रेस फ्री होना बहुत जरूरी हैं।
विज्ञापन

- आरती, नॉन मेडिकल, कक्षा-12, जीएमएसएसएस-18
कोट्स
मैं अरुणाचल प्रदेश की विद्यार्थी की ओर से पूछे गए सवाल को पूछना चाहती थी। मुझे इसका जवाब मिल गया। क्योंकि बोर्ड की पढ़ाई और तनाव के चलते मैं अपनी रुचियों को समय नहीं दे रही थी।
- योगिता, कक्षा-12, मेडिकल, जीएमएसएसएस-18
कोट्स
मुझे रेगुलर शैड्यूल में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कैसे समय निकाले और तैयारी संबंधी सवाल पूछना था। मैं आईएएस बनना चाहती हूं।
- रश्मि, कॉमर्स, कक्षा-12, जीएमएसएसएस-18
क्या कहते हैं पीयू के स्टूडेंट
हिंदी को बढ़ावा दे रहे पीएम
पीएम नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में हिंदी को बढ़ावा दिया। साथ ही कांवेंट स्कूल के बच्चे भी हिंदी बड़ी अच्छी बोल रहे थे, इससे सुकून महसूस हुआ। परीक्षा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर पीएम की बात सबसे अच्छी लगी।
- अलका कल्याण, रिसर्च स्कॉलर हिंदी विभाग
सोशल मीडिया से दूरी का पाठ अच्छा लगा
पीएम नरेंद्र मोदी ने समझाया कि मोबाइल व अन्य तकनीकी चीजों का युवा अधिक प्रयोग करके समय व्यर्थ कर रहे हैं। सोशल मीडिया को भी अधिक समय दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय का सदुपयोग करें और मोबाइल आदि पर अधिक समय न बिताएं, यह संदेश उनका अच्छा लगा।
- राम सिंह, रिसर्च स्कॉलर पीयू
टेंशन भगाने का बताया तरीका
परीक्षा के समय तनाव होता है। कई बार पढ़ने का मन नहीं करता जबकि हम किताब लेकर बैठे रहते हैं। वह इसलिए कि अभिभावकों का दबाव होता है। पीएम ने बताया कि इस दबाव को अधिक महसूस न करें जो मन कार्य करने को करे वही उस समय करें। इससे तनाव भी दूर होगा।
- हैप्पी, रिसर्च स्कॉलर पीयू
इन स्कूलों में बच्चों ने देखा लाइव प्रसारण
-सेक्टर-27 ए स्थित मोतीराम आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 10वीं और 12वीं के बच्चों ने सोमवार को स्कूल ऑडिटोरियम में परीक्षा पर चर्चा का लाइव प्रसारण देखा।
-सेक्टर- 44 सी स्थित सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने दूरदर्शन पर शिक्षकों के साथ मिलकर पीएम मोदी जी की ओर से संबोधित परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम देखा।
-सेक्टर-28 बी स्थित सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने सोमवार को परीक्षा पर चर्चा 2020 का सीधा प्रसारण देखा। स्मार्ट कक्षाओं के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को उनकी क्लासेज में ही कार्यक्रम दिखाया गया।
-सेक्टर-41 स्थित एक्सिप्स स्कूल के विद्यार्थियों ने सुबह 11 बजे पीएम मोदी की ओर से संबोधित परीक्षा पर चर्चा का लाइव प्रसारण देखा।
-सेक्टर-7 बी स्थित केबी डीएवी की कक्षा-9 की छात्रा ने नई दिल्ली में आयोजित परीक्षा पर चर्चा में भाग लिया। स्कूल में सोमवार को कक्षा-7,8 और 9 के विद्यार्थियों को लाइव कार्यक्रम दिखाया गया, अन्य विद्यार्थियों को मंगलवार को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

- सेक्टर-40 डी स्थित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने हॉल में बैठकर एकसाथ परीक्षा पर चर्चा का लाइव प्रसारण देखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें