फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में सेक्टर नौ में ठेके पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर कुरुक्षेत्र में गिरफ्तार, तीन अभी फरार

Mon, 20 Jul 2020 01:45 PM IST
खुशबू गोयल अमित गुप्ता, चंडीगढ़

सार

  • नाके पर रोका तो सीआईए की टीम पर की फायरिंग
  • पुलिस ने दो किलोमीटर तक पीछा कर दबोचा
  • चंडीगढ़ पुलिस जल्द लाएगी प्रोडक्शन वारंट पर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2 जून को चंडीगढ़ सेक्टर-9 में शराब के ठेके पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले दोनों शूटर अमरजीत उर्फ टोपी और देवेंद्र उर्फ चावला को कुरुक्षेत्र की सीआईए टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब डेढ़ महीने से चंडीगढ़ पुलिस इन दोनों की तलाश में थी। कुरुक्षेत्र सीआईए के मुताबिक, रविवार शाम सेक्टर-8 के सामुदायिक केंद्र के निकट पुलिस ने नाका लगाया था। इस दौरान वहां से इटियोस कार गुजर रही थी। टीम ने जब रुकने का इशारा किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। सीआईए की टीम ने करीब दो किलोमीटर तक पीछा कर उन्हें दबोच लिया। इनके पास से पिस्टल भी बरामद हुए।
विज्ञापन


सरेआम बरसाईं थीं ठेके पर गोलियां
2 जून की रात सेक्टर-9 स्थित शराब ठेके पर आरोपी ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए थे। कर्मचारी राजेश की बाजू में दो गोलियां लगीं, जबकि दो कारिंदों मदन व पवन दुकान में लगा शीशा टूटने से जख्मी हुए। ठेका मालिक राम अवतार बत्रा के रिश्तेदार अंकुर नारंग को छर्रे लगे थे। सीसीटीवी में शूटर दविंदर और टोपी कैद हो गए थे। तभी से चंडीगढ़ पुलिस और क्राइम ब्रांच इनकी धरपकड़ के लिए पंजाब और हरियाणा में दबिश दे रही थी।

जल्द लाएगी प्रोडक्शन वारंट पर
पुलिस के अनुसार, शूटर टोपी पर पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में करीब 10 मामले जबकि देवेंद्र चावला पर 13 मामले दर्ज हैं। यह दोनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सक्रिय गैंग में शामिल थे। चंडीगढ़ पुलिस इन्हें जल्द प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ एक शूटर ही पकड़ सकी यूटी पुलिस

शराब कारोबारी अरविंद सिंगला की कोठी और शराब ठेके पर फायरिंग में कुल सात शूटरों का नाम सामने आया था। इनमें से चंडीगढ़ पुलिस  सिर्फ लुधियाना निवासी शूटर करण शर्मा को गिरफ्तार कर सकी है। जबकि शूटर नितिन नाहर को अमृतसर पुलिस ने और देवेंद्र और टोपी को अब कुरुक्षेत्र की सीआईए ने दबोचा है। फिलहाल हरियाणा के गांव लाडवा निवासी शूटर बलबीर सिंह उर्फ मनी, भिवानी निवासी राहुल और बच्ची की अब भी तलाश जारी है।

नाकेबंदी के दौरान पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने के मामले में कार सवार देवेंद्र चावला और टोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों का चंडीगढ़ में हुए फायरिंग मामले में हाथ था।
- मलकीत सिंह, इंस्पेक्टर सीआईए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें