फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब CM बादल पर युवक ने फेंका जूता

Sat, 16 Aug 2014 08:05 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। यहां लुधियाना जिला के खन्ना शहर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान एक युवक ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तरफ जूता उछाल कर मारा। अचानक हुई इस घटना से सभी अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौक पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। प्
विज्ञापन


रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह घटना उस समय घटी जब मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मंच पर भाषण देना शुरू किया था। अपने भाषण में बादल ने जहां एक ओर पंजाब में सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा दिया, वहीं युवाओं के लिए रोजगार के नए साधन विकसित करने की बात भी कही। अभी भाषण चल ही रहा था कि अचानक सामने बैठे लोगों में से एक युवक ने उठकर मुख्यमंत्री की तरफ जूता उछाल दिया।

युवक का नाम लुधियाना का विक्रम जीत सिंह बताया जा रहा है। पता चला है कि युवक बेरोजगार था और सरकार की नीतियों से तंग था। इसी आवेश के चलते उसने ये कदम उठाया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पर जूता फेंके जाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी हरियाणा के मुख्यमंत्री पर जूता फेंका जा चुका है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हुड्डा पर भी फेंका गया था जूता

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर सिरसा जिले के डबवाली में एक सरकारी आयोजन के दौरान एक किसान ने हुड्डा पर जूता फेंका। मुख्यमंत्री यहां रेलवे ओवरब्रिज की आधारशिला रखने संबंधी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, तभी 45 साल राजा राम ने उनकी ओर अपना जूता फेंका, जो मंच से पहले ही गिर गया।

सिरसा के नाथूसारी गांव निवासी राजाराम को हिरासत में ले लिया गया था। पानीपत में कांग्रेस के रोड शो के दौरान एक युवक ने हुड्डा को थप्पड़ मार दिया था। उस समय हुड्डा अपनी खुली जीप पर खड़े थे, तभी अचानक एक शख्स उनकी जिप्सी की ओर उछला और हुड्डा को चांटा मारने की कोशिश की।

मुख्यमंत्री पर हमला करने वाले इस शख्स का नाम कमल मुखीजा था और राज्य में नौकरी नहीं मिल पाने की वजह से वह नाराज था, जिसका इजहार उसने इस तरह किया था। हुड्डा अकेले राजनेता नहीं है, जिस पर किसी शख्‍स ने जूता फेंका है। इससे पहले भी कई राजनेताओं पर जूते फेंके जा चुके हैं। वैसे राजनेताओं पर जूते फेंकने का यह सिलसिला विदेश से शुरू हुआ है। ईरान के राष्‍ट्रपति और पाकिस्‍तान के पूर्व राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ पर भी जूता फेंका जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें