फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: अपने ही विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री बादल पर फेंका गया जूता

Thu, 12 Jan 2017 09:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीएम बादल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पंजाब में जैसे-जैसे चुनावी माहौल गर्माता जा रहा है, वैसे-वैसे नेताओं पर भी हमले बढ़ते जा रहे हैं। अभी डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर हुए हमले पर मचा बवाल थमा नहीं था कि सीएम प्रकाश सिंह बादल पर भी हमला हो गया।
विज्ञापन


पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर उनके ही विधानसभा क्षेत्र में जूता फेंका गया। जानकारी के मुताबिक सीएम बादल अपने विधानसभा क्षेत्र लंबी के दौरे पर थे।
यहां एक संगत दर्शन के दौरान उनपर जूता फेंका गया।

इस हमले से सीएम का चश्मा टूटकर उनके हाथों में आ गया। घटना से जुड़े एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। बता दें कि हाल ही में डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर भी पथराव किया गया था। इस मामले में एक युवक की गिरफ्तारी भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab: Shoe hurled at Punjab CM Parkash Singh Badal during a Sangat Darshan in Lambi; shoe hit him and shattered the glass in his hand. — ANI (@ANI_news) January 11, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें