फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा: नकली शराब फैक्ट्री मामले में बड़ी कार्रवाई, शंभू थाने का एसएचओ सस्पेंड

Sat, 16 May 2020 01:06 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा ( पंजाब)
विज्ञापन
राजपुरा में पकड़ी गई नकली शराब की फैक्ट्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नकली शराब की फैक्ट्री के मामले में एसएसपी पटियाला मनदीप सिंह सिद्धू ने शंभू थाने के एसएचओ प्रेम सिंह को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया है। एक्साइज विभाग ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकली शराब और शराब बनाने वाला सामान बरामद किया। डीएसपी घन्नौर मनप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को फैक्ट्री से लगभग 40 पेटी नकली शराब, भारी मात्रा में ईएनए (स्प्रिट), खाली बोतलें, लेबल, ढक्कन और मशीनरी सहित अन्य इस्तेमाल होने वाला सामान कब्जे में लिया है। 

विज्ञापन


इसके साथ ही दिपेश कुमार निवासी राजपुरा, हरप्रीत सिंह निवासी थुआ, बच्ची, अमरीक सिंह निवासी खानपुर खुर्द और अमित कुमार सहित अज्ञात आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी तेज कर दी है। अमरीक सिंह कांग्रेसी सरपंच है। 

यह भी पढ़ें- फगवाड़ा: धारदार हथियार के साथ हमलावर घर में हुए दाखिल, बुजुर्ग को मार डाला, पत्नी घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ आरोपियों के कांग्रेस के बड़े नेताओं से संबंध 
मामले में नामजद किए लोगों के कुछ बड़े कांग्रेसी नेताओं के करीबी होने से पार्टी में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार एक्साइज विभाग और पुलिस की ओर से मामले में नामजद लोगों का नाम कुछ वर्ष पहले भी भोंगला रोड पर एक शैलर में नकली शराब के कारोबार में भी आया था। बड़े कांग्रेस नेताओं के संबंधों के चलते वह अपना नाम निकलवाने में कामयाब हो गए थे। 

आरोपी चाहे किसी भी पार्टी का या कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा। जांच में जो भी शामिल पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - मनप्रीत सिंह, डीएसपी, घन्नौर 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें