फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moga : पंजाब में शिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या, फायरिंग में 11 साल का एक बच्चा घायल

Fri, 14 Mar 2025 03:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मोगा

सार

हमलावरों ने मंगत राय का पीछा किया और थोड़ी दूर स्टेडियम रोड पर फिर से उन पर फायरिंग की और भाग गए। गोली लगने से गिरे मंगत को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोगा में बृहस्पितवार रात करीब 10 बजे शिवसेना बाला साहिब ठाकरे के जिला प्रधान मंगत राय मांगा की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मंगत राय रात को मोगा के गिल पैलेस के पास एक डेयरी पर दूध लेने आए थे। इसी दौरान तीन बदमाशों में उन पर फायरिंग कर दी। वह किसी तरह बच गए, लेकिन 11 साल के एक बच्चे को गोली लग गई। 

विज्ञापन


इसके बाद हमलावरों ने मंगत राय का पीछा किया और थोड़ी दूर स्टेडियम रोड पर फिर से उन पर फायरिंग की और भाग गए। गोली लगने से गिरे मंगत को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 11 साल के बच्चे थॉमस का मोगा सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। संवाद

यह भी पढ़ें : पटियाला में एनकाउंटर: बंबीहा गैंग का बदमाश पुलिस फायरिंग में घायल, नशे के कारोबार में एक्टिव था आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी वारदात... फायरिंग
दूसरी तरफ मोगा के बागेआना बस्ती में भी एक सैलून पर तीन मोटरसाइकल सवारों ने एक सैलून के मालिक देवेंदर कुमार पर बाल कटवाने पर हुए विवाद के बाद फायरिंग कर दी। एक गोली देवेंदर कुमार के पैर में लगी। उनको इलाज के लिए मोगा सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टर ने उनको मोगा मेडिसिटी अस्पताल रेफर कर दिया गया। बदमाशों ने एक ही समय में मोगा की इंद्रा काॅलोनी, लोहरिया वाला मोहल्ला में भी फायरिंग की। पुलिस हमलावारों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें