फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: यूटी पुलिस में गर्मी की ड्रेस पहनने के आदेश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सर्दी का मौसम खत्म होने के साथ ही यूटी पुलिस महानिदेशक सुरेंद्र सिंह यादव की ओर से सभी पुलिस व आईआरबी अधिकारियों व जवानों को वर्दी पहनने से संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। महानिदेशक कार्यालय की ओर से जारी आदेशानुसार अब यूटी पुलिस के सभी जवान 15 से 31 मार्च तक दिन व रात को ड्यूटी के दौरान सर्दी की फुल ड्रेस वैकल्पिक तौर पर पहन सकेंगे। 1 अप्रैल से सभी जवानों को रेगुलर गर्मी की वर्दी ही पहननी होगा। 1 अप्रैल के बाद कोई भी अधिकारी या जवान सर्दी की ड्रेस नहीं पहन सकेगा, उन्हें केवल गर्मी के मौसम वाली ही ड्रेस पहननी होगी। महानिदेशक कार्यालय की ओर से वर्दी को लेकर यह आदेश सभी यूनिट के इंचार्ज सहित आईजी, एसएसपी, डीएसपी व एसएचओ सहित अन्य सभी विंग के इंचार्जों को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें