फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने पंजाब भाजपा के कार्यालय का किया घेराव

Mon, 25 Apr 2016 11:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
शिवसेना - फोटो : amarujala
विज्ञापन
रविवार को शिवसेना (हिंदुस्तान) के कार्यकर्ताओं ने पंजाब बीजेपी के कार्यालय का घेराव किया। कार्यकर्ताओं की मांग थी कि पंजाब में सैकड़ों हिंदू जो आतंकवाद के समय मारे गये थे।
विज्ञापन


उन्हें आज तक कोई मुआवजा नहीं दिया गया। शिवसेना (हिंदुस्तान) चंडीगढ़ के अध्यक्ष अजय चौहान ने बताया कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार के समय मारे गये लोगों के लिए 781 करोड़ रुपये पास किये गए थे।   लेकिन पंजाब में पिछले दस वर्षों से काबिज अकाली-भाजपा सरकार ने कोई मुआवजा नहीं दिया है। पंजाब सरकार व प्रधानमंत्री से अनुरोध करते हैं कि जल्द आतंकवाद से पीड़ित हिंदुओं के परिवारों को भी आर्थिक मदद पहुंचाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
  इस दौरान प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्वक रहा। इस मौके पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी पुलिस बल मौके  पर मौजूद था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें