फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में ‘शिव बटालवी दे गीत’, सर्बजीत ने लूटी वाहवाही

Thu, 05 May 2016 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब कला भवन में म्यूजिकल प्रोग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सेक्टर 16 स्थित पंजाब कला भवन में ‘शिव बटालवी दे गीत’ कार्यक्रम में सर्बजीत कौर ने खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का आयोजन पंजाब कला परिषद की ओर से किया गया। अपने समय के पंजाबी के प्रसिद्ध कवि शिव कुमार बटालवी की याद में कलाकार सर्बजीत कौर भसीन ने गाने गए।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरूआत ... शिखर दोपहर सिर ते मेरे ढाल। इसके बाद .... की पूछदें हो हाल फकीरा दां, ....... तेनू देवां अजुंआ दा पाड़ा, .... माएं नही माएं तू मेरी जीती,...... रात गई कर तारा तारा..., इक मेरी अंख काशनी गाकर हाल में बैठे श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी।

वहीं सर्बजीत कौर भसीन ने हॉल में बैठे दर्शकों की फरमाइश पर भी कई शानदार गीत गाए। कार्यक्रम के दौरान मंच पर उनके साथ कीबोर्ड पर पुनीत, ढोलर पर सतपाल, तबले पर ओमी ने साथ निभाया। सर्बजीत कौर पहले टीचर थीं लेकिन गायकी के शौक ने उन्हें सिंगर बना दिया। वह इंगलैंड, अमेरिका सहित कई देशों मे गीत गा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें